Get App

क्या Zee एंटरटेनमेंट के CEO पुनीत गोयनका की कुर्सी खतरे में है? AGM में निवेशक करेंगे फैसला

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के बोर्ड ने हाल ही में मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के रूप में पुनीत गोयनका का कार्यकाल 5 साल के बढ़ा दिया है। हालांकि इसके बावजूद 24 से 28 नवंबर के बीच होने वाली कंपनी की सालाना जनरल मीटिंग (AGM) में गोयनका को शेयरधारकों से समर्थन पाने में कठिन चुनौती का सामना करना पड़ सकता है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 05, 2024 पर 2:53 PM
क्या Zee एंटरटेनमेंट के CEO पुनीत गोयनका की कुर्सी खतरे में है? AGM में निवेशक करेंगे फैसला
गोयनका परिवार के पास ZEEL में लगभग 4% हिस्सेदारी है

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के बोर्ड ने हाल ही में मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के रूप में पुनीत गोयनका का कार्यकाल 5 साल के बढ़ा दिया है। हालांकि इसके बावजूद 24 से 28 नवंबर के बीच होने वाली कंपनी की सालाना जनरल मीटिंग (AGM) में गोयनका को शेयरधारकों से समर्थन पाने में कठिन चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बोर्ड के फैसले पर वोटिंग 28 नवंबर को होगी, जो गोयनका के लिए शेयरधारकों के भरोसे की सच्ची परीक्षा हो सकती है।

एनालिस्ट्स के मुताबिक, घरेलू म्यूचुअल फंड्स और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) जैसे ZEEL के संस्थागत शेयरधारक, गोयनका के भविष्य की भूमिका तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। कंपनी एक्ट के तहत, उनकी नियुक्ति के साधारण बहुमत की जरूरत होती है, यानी बैठक में मौजूद शेयरधारकों की संख्या का 50 फीसदी। इसके चलते संस्थागत निवेशकों की भूमिका इस वोटिंग में काफी अहम हो जाती है।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के पब्लिक शेयरधारकों में LIC, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, Vanguard और नॉर्वे के गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल जैसे नाम शामिल हैं। इन पब्लिक शेयरधारकों के पास कंपनी की कुल 96 फीसदी हिस्सेदारी है और सेबी के नियमों के मुताबिक बोर्ड के पदों पर नियुक्तियों के लिए संस्थागत निवेशकों का वोट अनिवार्य हैं।

गोयनका परिवार के पास ZEEL में लगभग 4% हिस्सेदारी है और कंपनी के मैनेजमेंट पर अब भी उनका नियंत्रण है। हाल के समय में उन्हें निवेशकों की ओर से कई मुद्दों पर कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इनमें मुख्य रूप से सोनी (Sony) के साथ 10 अरब डॉलर का असफल मर्जर भी शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें