Zee Entertainment Share Price: बाजार नियामक सेबी (SEBI) की जांच में नए खुलासे ने आज जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयरों पर तगड़ी स्ट्राइक की है। सेबी के खुलासे पर निवेशक धड़ाधड़ जी एंटरटेनमेंट के शेयर बेचने लगे। इस तेज बिकवाली पर जी के शेयर 15 फीसदी फिसल गए। भाव में थोड़ी रिकवरी तो हुई है लेकिन अभी भी यह कमजोर स्थिति में है। आज BSE पर यह 14.77 फीसदी की गिरावट के साथ 164.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 14.97 फीसदी फिसलकर 164.10 रुपये तक आ गया था। सेबी की जांच में जो खुलासा हुआ है, यह एक महीने में जी के लिए दूसरा झटका है। इससे पहले पिछले महीने जनवरी में सोनी इसके साथ विलय सौदे से पीछे हट गई थी।
