Get App

Zen Tech के शेयरों में 5% का अपर सर्किट, कंपनी ने QIP से जुटाए 1000 करोड़ रुपये

जून में समाप्त तिमाही में जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies) ने 74.18 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 92 फीसदी अधिक है। कंपनी का ऑपरेशनल EBITDA भी एक साल पहले 66.17 करोड़ रुपये की तुलना में 103.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2024 पर 3:01 PM
Zen Tech के शेयरों में 5% का अपर सर्किट, कंपनी ने QIP से जुटाए 1000 करोड़ रुपये
जेन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 26 अगस्त को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है।

Zen Tech share price: जेन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 26 अगस्त को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 1876.05 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है, जो कि इसका ऑल टाइम हाई है। दरअसल, कंपनी ने अपने पहले क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। यही वजह है कि आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 15767 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 650 रुपये है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 137 फीसदी की शानदार तेजी आई है।

21 अगस्त को लॉन्च हुआ था Zen Tech का QIP

जेन टेक्नोलॉजीज का QIP 21 अगस्त 2024 को शुरू किया गया और 23 अगस्त 2024 को समाप्त हुआ। इस क्यूआईपी लिए जबरदस्त डिमांड देखी गई और यह पांच गुना अधिक सब्सक्राइब हो गया। निवेशकों की यह मजबूत दिलचस्पी जेन टेक्नोलॉजीज की विकास संभावनाओं में भरोसे को दिखाती है।

डिफेंस सिमुलेशन ट्रेनिंग इक्विपमेंट और काउंटर-ड्रोन सॉल्यूशन प्रोवाइडर जेन टेक्नोलॉजीज ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) को 1601 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 62,46,096 इक्विटी शेयर आवंटित किए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें