Get App

आपके ‘पसंदीदा’ स्टॉक्स में आ रही है गिरावट तो क्या करें? बड़े काम की है Zerodha के फाउंडर की यह सलाह

नितिन कामत ने कहा, ट्रेड का सही तरीका यह है कि ऐसे स्टॉक्स खरीदे जाएं जो बेहतर प्रदर्शन कर रहे हों और ऊपर जाने पर ही उन्हें बेचें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2022 पर 3:47 PM
आपके ‘पसंदीदा’ स्टॉक्स में आ रही है गिरावट तो क्या करें? बड़े काम की है Zerodha के फाउंडर की यह सलाह
नितिन कामत, ,सीईओ, जिरोधा

Zerodha founder Nithin Kamath : जिरोधा के फाउंडर और सीईओ नितिन कामत ने कहा कि खुदरा इनवेस्टर्स के पसंदीदा स्टॉक्स की कीमतें जब भी गिरती हैं तो हर बार इन स्टॉक्स को खरीदने वाले इनवेस्टर्स की संख्या तेजी से बढ़ जाती है, जैसा यस बैंक (Yes bank), रिलायंस एडीएजी स्टॉक्स (Reliance ADAG stocks) के मामले में हुआ और अब जोमैटो (Zomato) के साथ हो रहा है।

जोमैटो के शेयरों में भारी गिरावट

इस हफ्ते की शुरुआत में 23 जुलाई को बड़े शेयरहोल्डर्स के लिए एक साल का लॉकइन पीरियड खत्म होने के बाद जोमैटो के शेयरों में लगातार दो सेशंस में भारी गिरावट दर्ज की गई। स्टॉक ने नवंबर, 2021 को 159.75 रुपये का रिकॉर्ड हाई छूआ था और वैश्विक स्तर पर टेक स्टॉक्स में बिकवाली के चलते इसमें गिरावट बनी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें