Get App

Zomato Share Price: इस ब्लॉक डील पर 5% टूट गए शेयर, चेक करें किस भाव पर हुआ सौदा

Zomato Share Price: जोमैटो के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। इस पर करीब 19 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील ने काफी दबाव बनाया। यह कंपनी की करीब 2.1 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। 3122 करोड़ रुपये की इस ब्लॉक डील के चलते जोमैटो के शेयर इंट्रा-डे में 5 फीसदी से अधिक टूट गए। चेक करें कि इस ब्लॉक डील के लिए भाव क्या था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 06, 2024 पर 10:48 AM
Zomato Share Price: इस ब्लॉक डील पर 5%  टूट गए शेयर, चेक करें किस भाव पर हुआ सौदा
Zomato के शेयरों ने एक साल में निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। एक साल से भी कम समय में इसने निवेशकों की पूंजी को तीन गुना से अधिक बढ़ा दिया।

Zomato Share Price: जोमैटो के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। इस पर करीब 19 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील ने काफी दबाव बनाया। यह कंपनी की करीब 2.1 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। 3122 करोड़ रुपये की इस ब्लॉक डील के चलते जोमैटो के शेयर इंट्रा-डे में 5 फीसदी से अधिक टूट गए। भाव में थोड़ी रिकवरी तो हुई है लेकिन अभी भी यह काफी कमजोर है। अभी BSE पर यह 4.37 फीसदी की गिरावट के साथ 159.95 रुपये के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 5.03 फीसदी फिसलकर 157.70 रुपये तक आ गया था।

Ant Group ने बेचे Zomato के शेयर?

जोमैटो के शेयरों की किसने खरीदा-बेचा, इसका खुलासा तो नहीं हो पाया है। हालांकि इसके चलते शेयरों पर दबाव इसलिए पड़ा क्योंकि 3112 करोड़ रुपये की इस ब्लॉक डील के तह 160 रुपये के औसत भाव पर डील हुई जो एक कारोबारी दिन पहले के क्लोजिंग प्राइस से करीब 3.5 फीसदी डिस्काउंट पर है। वहीं सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के आधार पर खुलासा किया था कि चीन के एंट ग्रुप की इकाई एंटफिन सिंगापुर होल्डिंग्स इसकी 2 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। इसक ब्लॉक डील के फ्लोर प्राइस 159.4 रुपये था और इस आधार पर यह सौदा 2800 करोड़ रुपये का है। एंटफिन सिंगापुर होल्डिंग्स की इसमें 6.42 फीसदी हिस्सेदारी है और इस ब्लॉक डील के बाद यह घटकर 4.32 फीसदी पर आ जाएगी।

शेयरों ने ताबड़तोड़ कराई है कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें