Get App

और कितना ऊपर चढ़ेगा Zomato? एक्सपर्ट्स ने सुझाई यह स्ट्रैटेजी

Zomato Share Price: ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के शेयर निवेशकों के लिए पिछले एक साल में मल्टीबैगर साबित हुए हैं। आज भी यह 2 फीसदी की शानदार उछाल के साथ बंद हुआ है। इसके शेयरों को वैश्विक ब्रोकरेज फर्मों के रुझान से अच्छा सपोर्ट मिल रहा है जिन्होंने इस पर भरोसा बनाए रखा है। जानिए ब्रोकरेज का रुझान क्या है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 25, 2024 पर 9:48 PM
और कितना ऊपर चढ़ेगा Zomato? एक्सपर्ट्स ने सुझाई यह स्ट्रैटेजी
प्रोसुस की वित्त वर्ष 2024 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक Swiggy का ओवरऑल ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GMV) सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़ा जबकि इस दौरान Zomato की जीएमवी 36 फीसदी बढ़ गई।

Zomato Share Price: ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के शेयर निवेशकों के लिए पिछले एक साल में मल्टीबैगर साबित हुए हैं। आज भी यह 2 फीसदी की शानदार उछाल के साथ बंद हुआ है। इसके शेयरों को वैश्विक ब्रोकरेज फर्मों के रुझान से अच्छा सपोर्ट मिल रहा है जिन्होंने इस पर भरोसा बनाए रखा है। ब्रोकरेज ने यह भरोसा प्रोसुस की वित्त वर्ष 2024 की सालाना रिपोर्ट आने के बाद जाहिर किया है जिसमें दिखाया गया है कि स्विगी की तुलना में जोमैटो काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।

वैसे तो यह शेयर तभी से निवेशकों की निगाह में है, जब से पेटीएम के टिकटिंग बिजनेस को खरीदने के लिए दोनों कंपनियों के बीच बातचीत की शुरुआती खबरें सामने आई तो वैश्विक ब्रोकरेज फर्म इसे लेकर बुलिश हो गए। आज की बात करें तो BSE पर यह 2.01 फीसदी की बढ़त के साथ 202.85 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.92 फीसदी उछलकर 204.65 रुपये पर पहुंच गया था।

क्या है Prosus की रिपोर्ट में?

प्रोसुस की वित्त वर्ष 2024 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक स्विगी का ओवरऑल ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GMV) सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़ा जबकि इस दौरान जोमैटो की जीएमवी 36 फीसदी बढ़ गई। रेवेन्यू के मामले में भी स्विगी पिछड़ गई। इसका ओवरऑल रेवेन्यू सालान 24 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी जबकि जोमैटो का एडजस्टेड रेवेन्यू ग्रोथ 55.9 फीसदी रहा। वित्त वर्ष 2024 में स्विगी का घाटा घटकर 15.8 करोड़ डॉलर पर आ गया लेकिन जोमैटो की बात करें तो इसका EBITDA वित्त वर्ष 2024 में 50 लाख डॉलर के पॉजिटिव वैल्यू में रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें