Get App

Zomato का शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से 67% लुढ़क चुका है, क्या यह निवेश का है मौका?

Zomato Business: जोमैटो की सेल्स धीरे-धीरे बढ़ रही है। लेकिन, अब भी यह कंपनी प्रॉफिट से दूर है। इसकी वजह यह है कि इसका खर्च बहुत ज्यादा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2022 पर 9:55 AM
Zomato का शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से 67% लुढ़क चुका है, क्या यह निवेश का है मौका?
जोमैटो का शेयर 16 नवंबर, 2021 को 169 रुपये के अपने ऑल-टाइम हाई पर था।

Zomato के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में बड़ी गिरावट आई है। सोमवार को यह शेयर 56.1 रुपये पर बंद हुआ था। अपने ऑल-टाइम हाई से यह शेयर करीब 67 फीसदी गिर चुका है। मंगलवार (12 जुलाई) को शुरुआती कारोबार में इस शेयर में हल्की मजबूती दिखी।

जोमैटो का शेयर 16 नवंबर, 2021 को 169 रुपये के अपने ऑल-टाइम हाई पर था। कपनी ने पिछले साल जुलाई में अपना आईपीओ पेश किया था। इस साल 24 जून को जोमैटो के बोर्ड ने ब्लिंकिट (Blinkit Commerce Pvt Ltd) के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। जोमैटो ने ब्लिंकिट का अधिग्रहण 4,447 करोड़ रुपये में किया है। इस ऐलान के बाद सिर्फ दो दिन में जोमैटो की मार्केट वैल्यू में 1.1 अरब डॉलर की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें : इस मल्टीबैगर शेयर ने 5 साल में दिया 300% रिटर्न, ब्रोकरेज अभी भी क्यों दे रहे खरीदारी की सलाह?

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें