Get App

पहले 20-20 मैच में भारत दक्षिण अफ्रीका से हारा

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2015 पर 2:40 PM
पहले 20-20 मैच में भारत दक्षिण अफ्रीका से हारा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा का शानदार शतक भी भारत को हार से बचा नहीं पाया। दक्षिण अफ्रीका को भारत ने 200 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 2 गेंद रहते पूरा कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के जीत के हीरो रहे जेपी डुमिनी जिन्होंने 34 गेंद में 68 रनों की पारी खेली।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अगला टी 20 मैच 5 अक्टूबर को कटक में खेला जाएगा। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली 106 रन की पारी में कई रिकार्ड बना डाले। वो सुरेश रैना के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्होंने टेस्ट, वन-डे और टी20 में शतक बनाया हो। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें