Get App

दही को सेहतमंद समझ रहे हैं? इन 5 कॉम्बिनेशन से बन सकता है जहर, जानिए कैसे

Bad Food Combination: गर्मियों में दही शरीर को ठंडक देने और पाचन सुधारने के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। गलत फूड कॉम्बिनेशन से गैस, भारीपन, एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जानिए दही के साथ कौन-सी चीजें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 08, 2025 पर 11:05
दही को सेहतमंद समझ रहे हैं? इन 5 कॉम्बिनेशन से बन सकता है जहर, जानिए कैसे

मछली और दही
दही और मछली का मेल आयुर्वेद के अनुसार सही नहीं है। मछली का स्वभाव गर्म होता है, जबकि दही ठंडा होता है। इनका एक साथ सेवन करने से शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है, जिससे पाचन गड़बड़ाने लगता है। इसके परिणामस्वरूप गैस, भारीपन या यहां तक कि स्किन एलर्जी भी हो सकती है, खासकर अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है।Photo credit: Canva

दही और फल
दही में फल मिलाकर खाना एक हेल्दी स्नैक जैसा लगता है, लेकिन यह हर किसी के शरीर के लिए उपयुक्त नहीं है। फलों का पाचन तेज होता है जबकि दही का धीमा। इन दोनों का मेल पेट में फर्मेंटेशन करता है, जिससे गैस, ब्लोटिंग या ठंड लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खांसी या कफ वाले लोगों को ये मेल पूरी तरह टालना चाहिए। Photo credit: Canva

दही और दूध
दूध और दही भले ही दोनों दूध से बने हों, लेकिन इनकी प्रकृति और असर अलग होता है। दूध हल्का, मीठा और पचने में आसान होता है, जबकि दही खट्टा और भारी होता है। जब ये दोनों एक साथ लिए जाते हैं, तो पाचन क्रिया गड़बड़ा सकती है और कुछ लोगों को पेट फूलने या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। Photo credit: Canva

उड़द दाल और दही, दोनों ही भारी और देर से पचने वाली चीज़ें हैं। जब इन्हें एक साथ खाया जाता है – जैसे दही वड़ा या इडली-वड़ा में – तो शरीर पर यह बोझ बन सकता है। खासकर रात के समय इनका सेवन करने से पेट में भारीपन, गैस या नींद में खलल जैसी समस्याएं हो सकती हैं। Photo credit: Canva

6. दही और प्याज
गर्मी के मौसम में लोग अक्सर प्याज और दही का रायता खाना पसंद करते हैं, लेकिन ये कॉम्बिनेशन शरीर में गर्मी और ठंडक के तत्वों के बीच टकराव पैदा कर सकता है। प्याज गर्म तासीर वाला होता है, जबकि दही ठंडा। यह मेल शरीर में जलन, एलर्जी या पेट की गड़बड़ी का कारण बन सकता है। Photo credit: Canva

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें