Get App

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार 5वीं जीत, गुजरात जायंट्स को 55 रन से हरा प्लेऑफ में की एंट्री, देखें तस्वीरें

WPL 2023: कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की विस्फोटक अर्द्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मंगलवार को गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) को 55 रन से रौंदकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए, जिसके जवाब में जायंट्स 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन तक ही पहुंच सका। हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 7 चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली।

अपडेटेड Mar 15, 2023 पर 19:14
Story continues below Advertisement
WPL 2023: गुजरात जायंट्स ने कसी हुई गेंदबाजी और फील्डिंग से पहली पारी में ज्यादातर समय अपनी पकड़ मजबूत रखी, लेकिन हरमनप्रीत ने 51 रन की पारी खेलकर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हरमनप्रीत ने 30 गेंद की पारी में 7 चौके और दो छक्के जड़े।

WPL 2023: इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने 37 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के के साथ 44 रन बनाए। जबकि नैट सिवर ब्रंट ने 31 गेंद पर पांच चौके और एक छक्का लगाकर 36 रन का योगदान दिया। टूर्नामेंट में अब तक के अपने सबसे छोटे स्कोर की रक्षा करते हुए मुंबई के गेंदबाजों ने कोई चूक नहीं की।

WPL 2023: पारी की पहली गेंद पर सोफिया डंकली का विकेट गिरते ही गुजरात जायंट्स का पतन शुरू हो गया जो 18वें ओवर में तनुजा कंवर के आउट होने के साथ समाप्त हुआ। मुंबई की इस विशाल जीत में योगदान देते हुए सिवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज़ ने तीन-तीन विकेट लिए। अमेलिया कर को दो जबकि इसी वॉन्ग को एक विकेट हासिल हुआ।

WPL 2023: मुंबई ने इस जीत के साथ WPL के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह ऐसा करने वाली पहली टीम है। दिल्ली कैपिटल्स पांच मैच में आठ अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि जायंट्स पांच मैच में सिर्फ दो अंक अर्जित करके चौथे स्थान पर है।

WPL 2023: गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और एशले गार्डनर ने पहले ही ओवर में हेली मैथ्यूज को शून्य रन पर आउट कर दिया। विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी का विकेट खोने के बाद मुंबई पावरप्ले में सिर्फ 40 रन ही जोड़ सका।

WPL 2023: यास्तिका और सिवर-ब्रंट ने मुंबई की पारी को संबल दिया और दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। किम गार्थ ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिवर-ब्रंट को पवेलियन लौटाकर इस साझेदारी को समाप्त किया। रनगति बढ़ाने के प्रयास में यास्तिका भी सात गेंद बाद रनआउट हो गईं।

WPL 2023: हरमनप्रीत भी आखिरी ओवर में अर्द्धशतक पूरा करने के बाद आउट हुईं। मुंबई ने अंतिम पांच ओवर में पांच विकेट गंवाते हुए 50 रन जोड़े और 20 ओवर में 162/8 का स्कोर खड़ा किया। जायंट्स की सराहनीय गेंदबाजी में गार्डनर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और चार ओवर में 34 रनन देकर तीन विकेट लिए।

WPL 2023: इससे पहले की जायंट्स इस झटके से संभलता, मैथ्यूज ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में सबभिनेनी मेघना और ऐनाबेल सदरलैंड को पवेलियन भेज दिया। जायंट्स की मुश्किलें तब बढ़ गईं, जब हरलीन देओल और गार्डनर लगातार गेंदों पर आउट हुईं।

WPL 2023: हरलीन 22 गेंद पर तीन चौकों सहित 22 रन बनाकर जायंट्स की पारी को संभाल रही थीं, लेकिन वॉन्ग ने उन्हें नौंवे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया। टीम को संभालने की क्षमता रखने वाली उपकप्तान गार्डनर 10वें ओवर की पहली गेंद पर कर का शिकार हो गईं। मुंबई का अगला मुकाबला शनिवार को यूपी वॉरियर्स से होगा, जबकि जायंट्स को अपने अगले मुकाबले में गुरुवार को कैपिटल्स का सामना करना है।