PM मोदी 5 अक्टूबर को बिलासपुर AIIMS का करेंगे उद्घाटन, 2017 में रखी थी आधार‍शिला, देखें अंदर की तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार 5 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बिलासपुर (Bilaspur) में नवनिर्मित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS ) का उद्घाटन करेंगे

अपडेटेड Oct 04, 2022 पर 19:16
Story continues below Advertisement
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस दौरान पीएम मोदी 3,650 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस दौरान पीएम मोदी 3,650 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

PMO ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 5 अक्टूबर को 11.30 बजे बिलासपुर में एम्स का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होंगे। पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समारोह में भी शिरकत करेंगे। इसका आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा।

बिलासपुर एम्स की अधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने ही 2017 में रखी थी। इसके बाद वह स्थानीय लुहणू मैदान में कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी कुल्लू दशहरा समारोह में भी शिरकत करेंगे।

प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे उनमें पिंजोर से नालागढ़ के बीच 31 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे को 4 लेन बनाया जाना भी शामिल है।

PMO ने कहा कि बिलासपुर एम्स का निर्माण 1470 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें 18 स्पेशिएलिटी और 17 सुपर स्पेशिएलिटी डिपार्टमेंट होंगे।

इसके अलावा 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 750 बेड, जिनमें 64 ICU वाले बेड होंगे। यह अस्पताल 247 एकड़ में फैला है और इसमें 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

पीएम मोदी नालागढ़ में मेडिकल पार्क का भी शिलान्यास करेंगे। इसका निर्माण 350 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।