मुलायम सिंह यादव के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, जानें मोदी और मुलायम के कैसे रहे रिश्ते

Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके समर्थकों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। कहा जाता है वो नाम से भले मुलायम हो लेकिन राजनीति दांव पेंच में वह बड़े कठोर हैं

अपडेटेड Oct 10, 2022 पर 11:00
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजनीति में आने से पहले मुलायम सिंह यादव शिक्षक थे।
राजनीति में आने से पहले मुलायम सिंह यादव शिक्षक थे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव के साथ बिताए गए पलों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब हम दोनों लोग अपने –अपने राज्यों के सीएम थे। तब उनसे मेरी कई बार बातचीत हुई।

पीएम मोदी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव से मेरी घनिष्ठता बनी रही। मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहता था।

पीएम मोदी ने मुलायम सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मोदी ने कहा कि मुलायम सिंह के निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना.....

पीएम मोदी और मुलायम की केमेस्ट्री हमेशा चर्चा में रही। साल 2019 में संसद के सत्र में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि मेरी कामना है कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। हम चाहते हैं जितने सदन में बैठे हैं सब स्वस्थ रहें, सब मिलकर फिर सदन चलाएं।