राहुल गांधी ने दिल्ली के करोल बाग में बाइक मकैनिकों से की मुलाकात, कांग्रेस ने कहा जारी है भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) और अमेरिकी दौरे के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल राहुल गांधी ने दिल्ली के करोल बाग इलाके में बाइक मकैनिकों की वर्कशॉप का दौरा किया। इस दौरान राहुल गांधी को बाइक मकैनिकों के साथ बात-चीत करते हुए और उनसे बाइक को ठीक करने की कला को सीखते हुए देखा जा सकता है। अब राहुल गांधी की तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। आइये डालते हैं उन तस्वीरों पर एक नजर।

अपडेटेड Jun 28, 2023 पर 14:36
Story continues below Advertisement
भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) और अमेरिकी दौरे के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं
भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) और अमेरिकी दौरे के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं

27 जून को किया था करोल बाग का दौरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 27 जून के दिन करोल बाग में बाइक मकैनिकों की वर्कशॉप का दौरा किया था। इस दौरान राहुल गांधी ने काफी देर तक उन लोगों से बात-चीत की। साथ ही राहुल ने उनसे बाइक बनाना भी सीखा।

राहुल ने वर्कशाप में देखीं मशीनें
राहुल गांधी ने इस दौरान वर्कशॉप में कई सारी मशीनों का भी मुआयना किया और उनके बारे डिटेल में समझने की कोशिश भी की।

जारी है भारत जोड़ो यात्रा
इस दौरान फेसबुक पर पोस्ट की गई तस्वीरों पर लिखा गया कि ये हाथ भारत का निर्माण करते हैं। इन कपड़ों पर लगी चिकनाई हमारी शान है हमारा स्वाभिमान है। जनता का हीरो ही इनको प्रोत्साहित करता है। वहीं कांग्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा जारी है।

भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही लगातार इस तरह की कई सारी अनऑफीशियल यात्राएं कर रहे हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी एक ट्रक ड्राइवर के साथ यात्रा करते हुए देखे गए थे।

दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक से गए थे राहुल गांधी
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर्स के जिंदगी की कठिनाइयों को समझने के लिए दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक से गए थे।

डीयू भी गए थे राहुल गांधी
वहीं मई के महीने में राहुल गांधी ने दिल्ली विश्वविद्यालय की भी यात्रा की थी। इस दौरान वे बॉयज हॉस्टल में स्टुडेंट्स से भी मुखातिब हुए थे।