बारिश की वजह से पूर्वोत्तर के गांवों में हाल बेहाल, बाढ़ के चलते नदी के कटाव में विलीन हो गए दर्जनों घर, देखें तस्वीरें

Assam Floods: असम में पिछले महीने आई भयंकर बाढ़ और भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए थे। अब स्थिति धीरे-धीरे कुछ सामान्य हो रहा है। हालांकि, पूर्वोत्तर के गांवों में नदी के कटाव का सिलसिला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 19:07
Story continues below Advertisement
Assam Floods: लगातार नदियों के कटाव के कारण पूर्वोत्तर के ग्रामीण इलाकों में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। अब तक न सिर्फ कई एकड़ जमीन नदी की भेंट चढ़ चुके हैं। बल्कि कई घर और स्कूल भी नदी में समां चुके हैं।
Assam Floods: लगातार नदियों के कटाव के कारण पूर्वोत्तर के ग्रामीण इलाकों में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। अब तक न सिर्फ कई एकड़ जमीन नदी की भेंट चढ़ चुके हैं। बल्कि कई घर और स्कूल भी नदी में समां चुके हैं।

Assam Floods: नई दिल्ली स्थित जलवायु थिंक टैंक, ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्य असम का मुरकाटा गांव (Murkata village) भारत के सबसे अधिक जलवायु-संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है।

Assam Floods: मुरकाटा गांव में स्थित एक मंदिर के पुजारी रणजीत मंडल ने कभी इस तरह नदी का प्रकोप नहीं देखा था। मंदिर ही नहीं, बल्कि उनके पैतृक गांव मुरकाटा के 50 घर कुछ ही दिनों में बह गए। मंडल ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि अब मेरे पैरों के नीचे से धरती खिसक गई है। मैं तब से मंदिर का पुजारी हूं, जब से इसे बनाया गया था, अब मैं वास्तव में खोया हुआ महसूस कर रहा हूं।

Assam Floods: रणजीत मंडल पुजारी के साथ एक किसान और दो बच्चों के पिता भी हैं। उन्होंने कहा कि नदियों की कटाव की वजह से उनका परिवार सरकारी सहायता के बजाय आय से वंचित हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को 5,000 रुपये दिए गए थे, लेकिन जो हमने खोया है उसकी तुलना में यह शायद ही कुछ भी नहीं है।

Assam Floods: असम में ब्रह्मपुत्र का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। रोजाना दर्जनों घर नदी के कटाव में विलीन हो जा रहे हैं। मंडल ने बताया कि उनके गांव के आसपास में स्थित कई इलाकों में करीब 50 से ज्यादा घर पानी में समा चुके हैं।

Assam Floods: मंडल ने कहा कि नदी ने सब खत्म कर दिया है। हमारे पास अब वापस जाने के लिए कोई जगह नहीं है। भले ही हम अभी पास ही रह रहे हैं, लेकिन हमारे पास इन नदियों से दूर जाने के अलावा अब कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

Assam Floods: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित अर्थ इंस्टीट्यूट, कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा 2020 के एक स्टडी में पाया गया था कि तापमान में वृद्धि के कारण नदियों में विनाशकारी बाढ़ की आशंका लगभग 40 प्रतिशत बढ़ जाती है।