Sania Mirza: ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स में हारने के बाद सानिया मिर्जा भावुक हो गईं। बमुश्किल वह अपने आंसू थाम पाईं।
Sania Mirza: ब्राजीलियाई जोड़ी ने सानिया और बोपन्ना को रॉड लेवर एरिना पर 6-7 (2), 2-6 से मात दी। सानिया मिर्जा पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुकी हैं।
Sania Mirza: हार की वजह से 36 वर्षीय सानिया का अपने ग्रैंडस्लैम करियर का अंत खिताब के साथ करने का सपना पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने अपने करियर में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं।
Sania Mirza: सानिया ने अपने करियर में तीन महिला डबल्स और इतने ही मिक्स्ड डबल्स ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। 42 वर्षीय बोपन्ना ने फ्रेंच ओपन के रुप में मिक्स्ड डबल्स का एक ग्रैंडस्लैम खिताब जीता है।
Sania Mirza: मैच के बाद अपने आखिरी स्पीच में उन्होंने कहा कि 18 साल पहले मेलबर्न से ही मेरा करियर शुरू हुआ था और इसे खत्म करने की मेलबर्न से बेहतर जगह नहीं हो सकती। मुझे यहां पर घर जैसा अहसास कराने के लिए आप सभी का शुक्रिया।
Sania Mirza: सानिया ने कहा, "अगर मैं रोती हूं तो यह खुशी के आंसू होंगे। मुझे अभी दो और टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है लेकिन मेरे पेशेवर करियर की शुरुआत मेलबर्न से हुई थी।''
Sania Mirza: उन्होंने कहा कि रॉड लेवर एरेना निश्चित तौर पर मेरी जिंदगी में विशेष स्थान रखता है तथा अपने ग्रैंडस्लैम करियर का अंत करने के लिए इससे बढ़िया स्थान कोई नहीं हो सकता। उनके बेटे इजहान और परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति ने इस मौके को खास बना दिया था।
Sania Mirza: सानिया ने बोपन्ना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिक्स्ड डबल्स में रोहन मेरा पहला जोड़ीदार था। तब मैं 14 साल की थी और हमने राष्ट्रीय खिताब जीता था। यह 22 साल पुरानी बात है।
Sania Mirza: टेनिस स्टार ने कहा कि मैं अपने करियर का अंत करने के लिए बोपन्ना से बेहतर व्यक्ति के बारे में नहीं सोच सकती। वह मेरा सर्वश्रेष्ठ मित्र और मेरे सर्वश्रेष्ठ जोड़ीदारों में से एक है।
Sania Mirza: सानिया ने कहा कि मैंने 2005 में 18 साल की उम्र में यहां शुरुआत की थी और तब मैं सेरेना विलियम्स के खिलाफ खेली थी। मुझे यहां बार-बार आने और कुछ टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने का सौभाग्य मिला और मैंने यहां कुछ अच्छे फाइनल खेले।
Story continues below Advertisement
Sania Mirza: सानिया ने यहां महिला डबल्स और मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ओपन में वह चार बार उपविजेता भी रही है।
Sania Mirza: सानिया ने महेश भूपति के साथ मिलकर 2009 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन का मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था। उन्होंने 2014 में ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के साथ मिलकर अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया था। रॉड लेवर एरेना में उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है।
Sania Mirza: भारतीय जोड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले गेम में ही उन्होंने अपनी सर्विस गंवा दी। लेकिन भारत के इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने लगातार तीन गेम जीतकर अच्छी वापसी की और जल्द ही 5-3 से बढ़त हासिल कर दी।
Sania Mirza: बोपन्ना की खराब सर्विस के कारण हालांकि उन्हें टाईब्रेकर तक जाना पड़ा। ब्राजील की जोड़ी ने अपनी लय हासिल कर ली थी। उन्होंने टाईब्रेकर में जीत दर्ज करने के बाद दूसरे सेट में भी अपना दबदबा बनाए रखा। सानिया इस बीच चौथे और आठवें गेम में अपनी सर्विस नहीं बचा पाई थी।