25 अक्टूबर को राजस्थान के पुष्कर में आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान एक ऊंट चरवाहे को कैमरे में कैद किया गया। दुनिया भर के लोग साल के आखिरी सूर्य ग्रहण को देखने के लिए एकत्र हुए थे। भारत में ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू हुआ था, जो शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म हो गया। यह ग्रहण पूरे यूरोप, पश्चिमी एशिया, पूर्वोत्तर अफ्रीका और पश्चिम एशिया में दिखाई दे रहा था।
25 अक्टूबर को नई दिल्ली में आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान चांद ने सूरज के करीब 40 फीसदी हिस्से को ढंक लिया था। देशभर में रीजनल साइंस सेंटर में बड़ी संख्या में लोग सूर्य ग्रहण की घटना को देखने पहुंचे थे। इस दौरान AP के फोटोग्राफर ने कबूतरों को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
24 अक्टूबर को मध्य फिलीपींस के सेबू में स्थित मैक्टन-सेबू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक क्षतिग्रस्त कोरियाई वायु विमान के रनवे को ओवरशॉट करने के बाद एक व्यक्ति प्लेन की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहा है। खराब मौसम के कारण प्लेन रनवे से आगे निकल गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी 173 लोग सुरक्षित हैं।
स्पेन के पेड्रो अकोस्टा (Pedro Acosta) 23 अक्टूबर को सेपांग इंटरनेशनल सर्किट में मलेशिया मोटरसाइकिल ग्रां प्री के लिए Moto2 रेस के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हालांकि, इस घटना में उन्हें गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गए।
शायने मिसेलब्रुक (Shayne Misselbrook) नामक एक शख्स की 27 अक्टूबर को अंटार्कटिका के टेलर घाटी में स्थित एक ग्लेशियर के सामने खड़े होने की तस्वीर दुनियाभर में वायरल हुई।
27 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान नीदरलैंड के बास डी लीडे (Bas de Leede) गेंद को फील्ड करने के लिए डाइव लगाते हुए।
यह तस्वीर दक्षिण कोरियाई पुलिस स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के सदस्यों द्वारा 27 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया के गोयांग में की जा रही एक नेशनल काउंटर टेररिज्म ट्रेनिंग की है। देश के पुलिस विभाग, तट रक्षक, रक्षा मंत्रालय, फायर ब्रिगेड और खुफिया एजेंसी सहित कई सरकारी एजेंसियां अभ्यास में हिस्सा लिया।