World Best Workplaces 2023: ये हैं एंप्लॉयीज की ड्रीम कंपनियां, यहां काम करने के लिए तरसते हैं लोग

Fortune मैग्जीन के रिसर्च पार्टनर ने हाल ही में 2023 की वर्ल्ड बेस्ट वर्कप्लेसेस की लिस्ट शेयर की है। दुनियाभर के 6.2 मिलियन एंप्लॉयीज का सर्वे किया गया। इस लिस्ट में देखा गया कि कैसे ऑर्गेनाइजेशंस अपने एंप्लॉयीज के लिए पॉजिटिव वर्क एन्वायरमेंट क्रिएट करती हैं। World Best Workplaces 2023 की लिस्ट में आने के लिए किसी भी कंपनी का नाम 2022 और 2023 की Best Workplaces in Asia, Europe, Latin America, Africa, North America और Australia during के टॉप 5 में आना चाहिए। कंपनी में 5000 से ज्यादा एंप्लॉयीज होने चाहिए। जिसमें से 40 प्रतिशत एंप्लॉयीज कंपनी के हेडक्वार्टर वाली कंट्री से बाहर होने चाहिए।

अपडेटेड Dec 14, 2023 पर 13:46
Story continues below Advertisement
दुनिया की सबसे बेस्ट कंपनियां जहां काम करके आ जाएगा मजा
दुनिया की सबसे बेस्ट कंपनियां जहां काम करके आ जाएगा मजा

Accenture, एक्सेंचर: प्रोफेशनल सर्विस कंपनी एक्सेंचर पिछले साल टॉप 10 में जगह नहीं बना पाई थी। इस साल इसे विश्व के सर्वश्रेष्ठ वर्कप्लेसेस की लिस्ट में 10वें स्थान पर रखा गया है। कंपनी के 89% एंप्लॉयीज के मुताबिक यह काम करने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

Cadence, कैडेंस: 2022 में 19वें स्थान पायदान पर रहने वाली कंपनी इस साल 9वें स्थान पर पहुंच गई। अमेरिकी आईटी कंपनी कैडेंस काफी तेजी से आगे बढ़ी है। इसमें काम करने वाले 93% कर्मचारी ने कैडेंस को काम करने के लिए एक बेहतरीन जगह माना है।

Stryker, स्ट्राइकर: स्ट्राइकर दुनिया की टॉप मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है। बीते साल ये कंपनी 10वें स्थान पर थी। स्ट्राइकर का मुख्यालय कालामाज़ू, यूएसए में है और 87% कर्मचारियों ने इसे काम करने के लिए बेहतरीन जगह माना है।

Salesforce, सेल्सफोर्स: सेल्सफोर्स का हेडक्वार्टर सैन फ्रांसिस्को में है बीते साल ये कंपनी तीसरे पायदान पर थी जो गिरकर सातवें स्थान पर आ गई। सेल्सफोर्स में दुनिया भर के 70,000 से भी ज्यादा लोग काम करते हैं, जिनमें से 92% लोग इसे काम के नजरिए से अच्छी जगह मानते हैं।

Deloitte, डेलॉयट: डेलॉयट का मुख्यालय लंदन, यूके में है। डेलॉइट के दुनिया भर में 4,56,826 एंप्लॉयीज हैं, और 85% का कहना है कि यह काम करने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

Teleperformance, टेलीपरफॉर्मेंस: टेलीपरफॉर्मेंस एक डिजिटल बिजनेस सर्विस लीडर है जिसका मुख्यालय मियामी, फ्लोरिडा में है। इसके 80% कर्मचारियों का कहना है कि यह काम करने के लिए एक बेहतरीन जगह है, और 92% को लगता है कि जेंडर की परवाह किए बिना उनके साथ अच्छा बिहेव किया जाता है।

AbbVie, एबवी: फार्मास्युटिकल कंपनी एबवी ने पिछले साल की तुलना में दो पायदान की इंप्रूवमेंट की है। इसी के साथ ये कंपनी 2023 में विश्व के सर्वश्रेष्ठ वर्कप्लेसेस की लिस्ट में 4 स्थान पर पहुंच गई। एबवी के 89% कर्मचारियों ने इसे काम करने के लिए एक अच्छी जगह बताया है।

Cisco, सिस्को: आईटी प्रमुख सिस्को इस लिस्ट में टॉप तीन में शामिल है, कंपनी के 95% कर्मचारी इसे बेस्ट वर्कप्लेस मानते हैं। कैलिफोर्निया के सैन जोस में इसका मुख्यालय है और बीते साल भी ये तीसरे पायदान पर ही थी।

DHL Express, डीएचएल एक्सप्रेस: दुनिया की टॉप लॉजिस्टिक्स कंपनी दुनिया भर में 220 से अधिक देशों में है। सर्वे में शामिल 93% कर्मचारियों ने इसे काम करने के लिए एक अच्छी जगह माना है।पिछले साल डीएचएल एक्सप्रेस इस लिस्ट में टॉप पर थी और इस साल दूसरे पायदान पर है।

Story continues below Advertisement

Hilton, हिल्टन: हॉस्पिटैलिटी कंपनी हिल्टन के दुनिया भर में 1.6 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। अपने 90% लोगों के बेहतरीन जगह बताए जाने के बाद कंपनी ने लिस्ट पर टॉप किया है।