Adipurush Looks: AI ने बदल दिया आदिपुरुष के किरदारों का स्वरूप, लोगों को पसंद आया नया लुक

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर बवाल मचा हुआ है। फिल्म को इसके खराब डायलॉग और खराब वीएफएक्स के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है।  हालांकि नेगेटिव रिव्यू के बावजूद  ‘आदिपुरुष’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन शानदार कलेक्शन किया। फिल्म के किरदारों के छपरी लुक की भी लोगों ने काफी निंदा की। पेश है AI के राम, लक्ष्मण, सीता, रावण और हनुमान।

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 14:46
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नेगेटिव रिव्यू के बावजूद  ‘आदिपुरुष’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन शानदार कलेक्शन किया।
नेगेटिव रिव्यू के बावजूद  ‘आदिपुरुष’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन शानदार कलेक्शन किया।

प्रभास 'आदिपुरुष' में राघव के किरदार में दिखाई दिए। मर्यादा पुरुषोत्तम के इस किरदार को AI ने काफी हद तक बदल दिया है।

'आदिपुरुष' में जानकी के किरदार में दिखी कृति सेनन को AI ने रामानंद सागर की रामायण में प्रस्तुत माता सीता सा लुक दिया है।

सनी सिंह को लक्ष्मण अवतार में आपने 'आदिपुरुष 'में तो देखा ही होगा इसे अब AI की नजर से देखिए।

सैफ अली खान की शार्प दाढ़ी और छोटे बालों  को हटाकर AI ने बदल दिया है। देखिए 'आदिपुरुष' के रावण का ये नया अवतार।

राम भक्त हनुमान का AI वर्जन काफी एनिमेटेड लग रहा है। शायद यही वजह है कि दारा सिंह को हनुमान अवतार में आज भी लोग बेहद याद करते हैं।