बेल्जियम की ब्रूसेल्स सिटी को चॉकलेट कैपिटल ऑफ वर्ल्ड कहा जाता है। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा चॉकलेट की दुकानें इसी शहर में है। यहां पर फेमस म्यूजियम ऑफ कोकोआ और चॉकलेट भी है। इस म्यूजियम में आपको चॉकलेट की पूरी हिस्ट्री का पता लगेगा।
Cologne को जर्मनी में चॉकलेट हब के नाम से जाना जाता है। इस सिटी में Stollwerk Chocolate Company है जो अमेरिका में चॉकलेट सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। ये कंपनी हर साल 100,000 टन से भी ज्यादा चॉकलेट बनाती है।
आपने Hershey सिरप और चॉकलेट्स के बारे में तो सुना ही होगा। दरअसल Hershey एक टाउन है इस टाउन को Hershey’s Chocolate Factory ने बसाया था। यहां पर चॉकलेट स्पा के साथ-साथ Hershey पार्क भी है।
लंदन हमेशा से ही चॉकलेट लवर्स के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन रहा है। यहां की सुपर डार्क चॉकलेट्स और क्रीम से भरी व्हाइट कलरफुल वैराइटीज को भी लोग काफी पसंद करते हैं। कड़कड़ाती ठंड में यहां हॉट चॉकलेट परोसी जाती है।
इटली में स्थित Tuscany अपने अंगूर के बगीचों के लिए फेमस है। इसके साथ ही इसे चॉकलेट वैली के नाम से भी जाना जाता है। यहां की डार्क चॉकलेट के साथ-साथ Sicilian ऑरेंज जिलाटो भी काफी फेमस है। यहां की हैंडमेट चॉकलेट्स का लुत्फ उठाने के लिए दुनियाभर से यहां टूरिस्ट आते हैं।
फ्रांस का फेमस शहर Tain L’Hermitage अपने स्कूल ऑफ ग्रैंड चॉकलेट Valrhona के लिए जाना जाता है। ये दुनिया का सबसे पॉपुलर चॉकलेट्स स्कूल में से एक है। स्कूल के साथ ही चॉकलेट फैक्ट्री और म्यूजियम भी हुए हैं।
स्विट्जरलैंड का Broc काफी शानदार शहर है। Maison Cailler यहां की पॉपुलर चॉकलेट फैक्ट्री है। यहां पर काफी स्वादिष्ट स्विस चॉकलेट्स बेची जाती हैं जो अपने आप में एक फेमस ब्रांड है।