Pawan Singh Party Ticket: लोकसभा चुनाव में पवन सिंह का खेल शुरू होने से पहले 'खेला' हो गया, भोजपुरी सिंगर को लगा तगड़ा झटका

Pawan Singh Party Ticket: 'चौबे जी चले थे छब्बे बनने, दुबे बनकर लौटे हैं' भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। भाजपा ने हाल ही में उन्हें टिकट देने का ऐलान किया था। ऐसे में पवन सिंह ने पल्ला झाड़ते हुए चुनाव में उतरने से इनकार कर दिया। अब TMC के बवाल के बीच उनका चुनाव में उतरना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में उनकी जगह अक्षरा सिंह को टिकट देने की भी बात सामने आई है।

अपडेटेड Mar 04, 2024 पर 15:41
Story continues below Advertisement
बिहार और बंगाल में अपनी फिल्मों और गानों से बहार लूटने वाले पवन सिंह का सपना टूट गया है

2 मार्च को जब BJP ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की तो पवन सिंह के साथ उनके समर्थक भी काफी खुश थे

BJP ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से पवन सिंह को टिकट दिया था लेकिन एक दिन बाद ही बयार बदल गई

2 मार्च को टिकट मिला और 3 मार्च को पवन सिंह ने ट्वीट करके ऐलान कर दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे

अब एक दिन में ऐसा क्या हुआ कि पवन सिंह नेता बनते-बनते रह गए

तो क्या पवन सिंह का टिकट अक्षरा सिंह की वजह से कट गया, वैसे ये जानने के लिए तो थोड़ा इंतजार जरूरी है

हुआ ये कि पवन सिंह को टिकट मिलते ही TMC के कार्यकर्ताओं ने बवाल मचाना शुरू कर दिया

बवाल इस पर कि क्या पवन सिंह के गाने समाज के लिए सही है, क्या महिलाओं को लेकर उनका बर्ताव ठीक है

अब BJP भला खोटे सिक्के पर क्यों दांव लगाती और नतीजा हुआ कि खेल शुरू होने से पहले पवन सिंह के साथ खेला हो गया