Get App

Christmas 2024: क्या आप भी क्रिसमस ट्रिप कर रहे हैं प्लान? गोवा-कोलकाता और चेन्नई में बिता सकते हैं छुट्टी

भारत के चर्च अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वास्तुकला की भव्यता के लिए प्रसिद्ध हैं। गोवा का बासिलिका ऑफ बॉम जीसस और सेंट कैथेड्रल, कोलकाता का सेंट पॉल्स, चेन्नई का सेंट थॉमस, मैसूर का सेंट फिलोमेना, और शिमला का क्राइस्ट चर्च प्रमुख चर्च हैं। ये चर्च धार्मिक महत्व के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक भी हैं

अपडेटेड Dec 22, 2024 पर 16:57
Story continues below Advertisement
भारत में कई चर्च अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वास्तुकला की सुंदरता के लिए मशहूर हैं। ये न केवल पूजा स्थल हैं बल्कि हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक भी हैं। आइए भारत के कुछ प्रमुख चर्चों की लिस्ट देखें। (IMAGE SOURCE: SOCIAL MEDIA)

सेंट बेसिलिका चर्च, गोवा
बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस चर्च विश्वभर में प्रसिद्ध है और यह सेंट फ्रांसिस जेवियर को समर्पित है। यहां उनका शरीर आज भी सुरक्षित रखा गया है। बारोक शैली में बना यह भव्य चर्च पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण स्थल है।(image source: social media)

सेंट कैथेड्रल चर्च, गोवा
एशिया का सबसे बड़ा चर्च, यह पुर्तगाली-गोथिक शैली में बना है। "गोल्डन बेल" के नाम से मशहूर यह चर्च  गोवा की पुर्तगाली विरासत को दर्शाता है। (image source: social media)

सेंट पॉल्स कैथेड्रल, कोलकाता
1847 में बना यह चर्च इंडो-गोथिक शैली का शानदार उदाहरण है। यह एंग्लिकन चर्च का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और कोलकाता के इतिहास का हिस्सा है।(image source: social media)

सेंट थॉमस कैथेड्रल, चेन्नई
चेन्नई का यह चर्च 16वीं सदी में पुर्तगाली मिशनरियों ने बनाया। बाद में इसे 1896 में गॉथिक शैली में फिर से बनाया गया। यह सेंट थॉमस की कब्र के लिए प्रसिद्ध है।(image source: social media)

सेंट फिलोमेना चर्च, मैसूर
1936 में बना यह चर्च अपनी नव-गोथिक वास्तुकला और दो ऊंची मीनारों के लिए जाना जाता है। यह भारत के सबसे ऊंचे चर्चों में से एक है।(image source: social media)

इमैक्युलेट कंसेप्शन चर्च, पणजी
1541 में बना यह चर्च अपनी सफेद इमारत और अनोखी सीढ़ियों के कारण गोवा का प्रमुख आकर्षण है।(image source: social media)

वेलंकन्नी चर्च, तमिलनाडु
'पूर्व का लूर्' कहलाने वाला यह चर्च 'Our Lady of Good Health' के लिए प्रसिद्ध है। यह ईसाई तीर्थयात्रा का प्रमुख स्थल है।(image source: social media)

माउंट मैरी चर्च, मुंबई
मुंबई की सेंट थॉमस कैथेड्रल को भारत के सबसे पुराने चर्चों में गिना जाता है। 17वीं शताब्दी में बना यह चर्च अपनी गॉथिक वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। क्रिसमस के दौरान इसकी भव्य सजावट देखने लायक होती है, और लगभग आधा मुंबई यहां क्रिसमस का जश्न मनाने आता है।(image source: social media)

सेंट एंड्रयूज चर्च, बैंगलोर
1866 में बना यह चर्च स्कॉटिश शैली का सुंदर उदाहरण है। क्रिसमस के समय यहां खास आयोजन होते हैं।(image source: social media)

Story continues below Advertisement

क्राइस्ट चर्च, शिमला
अगर आप छुट्टियों में शिमला गए हैं, तो क्राइस्ट चर्च जरूर देखें। 1857 में बना यह चर्च अपनी खूबसूरत गॉथिक वास्तुकला के लिए मशहूर है। यह शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां क्रिसमस के भव्य उत्सव आयोजित किए जाते हैं।(image source: social media)