दीवाली का त्योहार इस बार 1 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। लोग अपने घरों को सजाने के लिए तरह-तरह की लाइटिंग खरीदते हैं। घर को रोशन करने के लिए बनाई जाती है। रंगोली बनाने में रंगों के साथ-साथ फूलों और दीयों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
भगवान गणेश के स्वागत के लिए गणेश आकृति वाली रंगोली आप इस दीवाली बना सकते हैं। ऐसा माना जाता है इस रंगोली को बनाने से आपके घर में धन के साथ ही सुख और शांति का भी आगमन होगा। आप इसमें पीले, लाल रंगों के साथ ही पीपल के पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप इस दीवाली दीप वाली रंगोली भी बना सकते हैं। इसमें दीप के साथ ही रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। ये रंगोली काफी आकर्षक लगती है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है।
पैटर्न वाली रंगोली बनाने के लिए आपको इसे ज्यामितीय आकार देना होगा। ये काफी आकर्षक होता है। साथ ही इसमें आप अलग-अलग शेप को जोड़कर इस रंगोली को बना सकते है। इसमें आपको कई तरह के रंगों की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही ऐसे रंगों को सलेक्ट करें जो एक दूसरे से मेल खाती हो। अगर आप ये रंगोली बनाते हैं तो ये काफी प्यारा लुक आपके घर को देगा।
आप इस दीवाली दीप रंगों से बना कर साथ में Happy Diwali भी लिख सकते हैं। ये रंगोली बनाना काफी आसान और बहुत ही अच्छा भी लगता है।