इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन सोना-चांदी, पीतल के बर्तन, धनिया, नमक, झाड़ू आदि का खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों को इस दिन घर लाने से सुख-समृद्धि और बरकत आती है। इसके साथ ही धनतेरस की रात कुछ टोटके भी किए जाते हैं जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और साथ ही कई सारी अन्य परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। हम आपको ऐसे ही 5 उपायों के बारे में बता रहें हैं जिसके करने से आपके घर में भी धन की कभी कमी नहीं होंगी। (Image- Canva)
शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस की रात 13 दीपक जलाने चाहिए। इसके लिए 13 साफ घी के दीपक जलाएं और सभी दीपक में एक-एक कौड़ियां भी डाल दें। फिर इन दीपकों को घर के आंगन में रख दें और आधी रात को इन 13 दीपक में से कौड़ियां निकालकर घर में किसी कोने में चुपचाप गाड़ दें। ऐसा करने से जीवन में चल रहीं आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। (Image- Canva)
इस दिन घर के भीतर तो दीपक जलाएं ही साथ ही घर के बाहर भी 13 दीपक जलाएं। शास्त्रों के हिसाब से ऐसा करने से आपके घर में जहां धन की कमी नहीं होगी वहीं घर के युवाओं को नौकरी की जो समस्या होंगी वह भी दूर हो सकती है। (Image- Canva)
ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा जब आप धनतेसर में करते हैं तो इस में 1 जोड़ा लौंग को भी शामिल करें और माता को इसका अर्पण करें। ऐसा करने से जहां आपके घर में समृद्धि आएंगी, वहीं घर में अगर कोई बीमार रहता हो तो उसको भी इससे राहत मिलेगी। (Image- Canva)
अगर आपके घर में भी धन की कमी रहती हो। कितनी भी कमाते हों लेकिन वह रहता ही नहीं हो तो ऐसे में आप ये उपाय कर सकते हैं। धनतेरस पर आप चावल की खीर, उजला कपड़ा किसी जरूरत मंद को दान करें। ऐसा करने से आपके घर में जो भी समस्या होगी वह कम हो सकती है। (Image- Canva)
इस दिन को लेकर कर एक और मान्यता है कि धन की समस्या को खत्म करने के लिए जिस पेड़ पर चमगादड़ रहता हो उसकी टहनी तोड़ कर अगर आप घर में रखें तो आपकी सारी समस्याएं छू-मंतर हो सकती है। (Image- Canva)