Filmfare 2024: विक्रांत मैसी से लेकर विक्की कौशल की एक्टिंग ने जीता दिल, एनिमल को मिले इतने अवॉर्ड!

Filmfare 2024: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुए। इस बार रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट के अलावा कुछ चुनिंदा एक्टर्स ने स्पेशल कैटेगरीज में अपनी जगह बनाई। 12वीं फेल ने भी काफी ज्यादा अवॉर्ड जीते। देखिए किसे मिला कौन सा अवॉर्ड-

अपडेटेड Jan 29, 2024 पर 16:01
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रणबीर कपूर को अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।
रणबीर कपूर को अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।

12वीं फेल फिल्म की डायरेक्शन के लिए विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।

12वीं फेल में मुख्य भूमिका में नजर आए विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी 12वीं फेल की झोली में जा गिरा।

रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए दिया गया।

शबाना आजमी को "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए अवॉर्ड दिया गया।

विक्की कौशल ने "डंकी" में अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का फिल्मफेयर जीता।