Holi Celebration 2023: होली की तरह दुनिया भर में मनाए जाने वाले ये हैं 5 अनोखे त्योहार, देखें तस्वीरें

Holi Celebration 2023: भारत के सबसे जीवंत त्योहारों में से एक होली (Holi 2023) एक दिन बाद यानी आठ मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। होली के एक सप्ताह पहले से ही चारों तरफ उत्साह का माहौल है। रंगों का त्योहार होली (Holi) पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। होली सर्दी के बाद वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है। साथ ही यह बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। होली पर लोग सारे दुश्मनी भुलाकर एक दूसरे को गले लगते हैं। हर धर्म-जाति के लोग होली बड़े धूमधाम से मनाते हैं

अपडेटेड Mar 07, 2023 पर 19:03
Story continues below Advertisement
Holi Celebration 2023: दो दिन चलने वाला होली का त्योहार भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। इस बार होली 8 मार्च 2023, बुधवार को मनाई जाएगी। इससे एक दिन पहले यानी 7 मार्च को होलिका दहन होगा और अगले दिन 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। भारत में होली के उत्सव की तरह दुनिया भर में मनाए जाने वाले कुछ अन्य अनोखे वसंत त्योहार इस प्रकार हैं
Holi Celebration 2023: दो दिन चलने वाला होली का त्योहार भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। इस बार होली 8 मार्च 2023, बुधवार को मनाई जाएगी। इससे एक दिन पहले यानी 7 मार्च को होलिका दहन होगा और अगले दिन 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। भारत में होली के उत्सव की तरह दुनिया भर में मनाए जाने वाले कुछ अन्य अनोखे वसंत त्योहार इस प्रकार हैं

Holi Celebration 2023: सोंगक्रान (Songkran) थाईलैंड में नव वर्ष के आगमन पर मनाए जाने वाला एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह वसंत ऋतु शुरू होने के तुरंत बाद 13-15 अप्रैल के बीच मनाया जाता है। यह त्योहार लाओस, कंबोडिया और म्यांमार में भी मनाया जाता है।

Holi Celebration 2023: भारत में होली के दिन, लोग रंग, पानी, फूल और बहुत कुछ खेलते हैं। जबकि बच्चे और वयस्क एक दूसरे पर 'गुलाल' लगाते हैं और परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। होली का त्योहार भारत की विविधता को बेहतरीन ढंग से परिभाषित करता है। यह एक ऐसा मौका होता है जिसमें जाति-धर्म का भेद भुलाकर लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। होली एक ऐसा त्योहार है जब लोग रंगों के साथ स्वादिष्ट मीठे व्यंजनों का भी आनंद लेते हैं।

Holi Celebration 2023: सम्बूरीजादा (Cimburijada) तले हुए अंडे के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। इसे बोस्निया के जेनिका (Bosnia in Zenica) में वसंत ऋतु में मनाया जाता है। यह फेस्टिवल ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है।

Holi Celebration 2023: बाबा मार्ता (Baba Marta) बुल्गारिया में 1 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन, लोग मार्टेनित्सि का आदान-प्रदान करते हैं, जो आमतौर पर एक रिस्टबैंड, छोटी सूत की गुड़िया, या लटकन के रूप में होता है।

Holi Celebration 2023: मार्ज़ाना (Marzanna) आमतौर पर पोलैंड में वसंत ऋतु के आसपास मनाया जाता है। इस परंपरा में आमतौर पर पुआल से बनी और महिलाओं के कपड़े पहने एक गुड़िया मार्ज़ाना को या तो नदी में डुबो दिया जाता है या जला दिया जाता है।