अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन और नातिन नव्या नवेली के साथ होली सेलिब्रेट की। पूरा परिवार रंगों में सराबोर नजर आया।
प्रीति जिंटा इन दिनों भारत में IPL 2024 में व्यस्त हैं। इसी बीच वो अपने पति जीन गुडइनफ के साथ रंग भरे पल सेलिब्रेट करती हुई दिखाई दीं। प्रीति जिंटा हमेशा से ही भारतीय त्योहारों को विदेशी धरती पर भी सेलिब्रेट करना नहीं भूलती हैं। चाहे वो करवा चौथ हो या दिवाली फैंस के साथ वो अपनी खुशियों को जरूर साझा करती हैं।
एक्ट्रेस सुरभि चंदना शादी के बाद अपने पति करण शर्मा के साथ पहली होली सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दीं। करण शर्मा एक बिजनेसमैन हैं और साथ ही डॉग्स के लिए एक NGO भी चलाते हैं। हाल ही में 2 मार्च को उनकी शादी हुई।
शेफाली जरीवाला और उनके पति पराग ने भी व्हाइट में ट्विनिंग की और जमकर गुलाल खेला।दोनों इन दिनों बच्चों की एडॉप्शन में व्यस्त हैं।
बिग बॉस स्टार शहनाज गिल के कई दीवाने हैं ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को होली की बधाई देते हुए फोटोज शेयर की। एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपने कदम रख चुकी हैं और Thank You For Coming में हाल ही में नजर आई थीं।
साउथ की डीवा रश्मिका मंदाना लगातार लोगों को बीच चर्चा में हैं। उन्होंने होली अपनी टीम के साथ सेलिब्रेट की। इन दिनों एक्ट्रेस पुष्पा 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।
कृति खरबंदा ने अपने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ शादी कर ली। ऐसे में शादी के बाद उनकी पहली होली की तस्वीरें सामने आईं।