Get App

Holi in the world: दुनिया भर के 15 देशों में मनाया जाता है होली जैसा फेस्टिवल, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

होली और दिवाली भारत के सबसे खास त्योहारों में से एक हैं। अगले कुछ दिनों में होली आने वाली है। होली की तैयारियों के बीच हम आपको कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले हैं। क्या आप जानते हैं कि लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कुछ दूसरे देशों में भी होली की तरह का फेस्टिवल मनाया जाता है। आज हम 15 देशों की होली के बारे में बताएंगे जहां होली से मिलते जुलते फेस्टिवल मनाए जाते हैं

अपडेटेड Mar 04, 2025 पर 10:36
Story continues below Advertisement
1. सांगक्रान (Songkran) थाईलैंड में सांगक्रान नाम से नए साल का उत्सव मनाया जाता है। हर साल 13 से 15 अप्रैल के बीच यह फेस्टिवल मनाया जाता है। इसमें होली की तरह ही एक दूसरे पर पानी डाला जाता है। माना जाता है कि इस तरह नेगेटिव एनर्जी कम होती है।

2. ला टोमाटीना (La Tomatina)
स्पेन में टमाटर से होली खेलने का फेस्टिवल मनाया जाता है। और आप ये बात जरूर जानते होंगे। स्पेन के बुनोल (Buñol) शहर में अगस्त के आखिरी बुधवार को ला टोमाटीना मनाई जाती है। इसमें हजारों लोग सड़कों पर आकर टमाटर फेंककर मस्ती करते हैं जैसा कि होली में किया जाता है।

3. बैटल ऑफ ऑरेंजेस" (Battle of Oranges)
इटली के शहर इव्रिया में यह फेस्टिवल मनाया जाता है जिसमें लोग एक दूसरे पर पके हुए संतरे फेंकते हैं। इसे 12वीं शताब्दी के एक विद्रोह की याद में मनाया जाता है। इसमें संतरे फेंककर एक दूसरे के साथ प्रतीक के तौर पर युद्ध किया जाता है।

4. कार्निवल (Carnival)
ब्राज़ील कार्निवल को दुनिया का सबसे बड़ा रंग-बिरंगा उत्सव माना जाता है। इसमें लोग सड़कों पर डांस करते हैं, परेड होती है, और रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर म्यूजिक और डांस होता है। जो कुछ हद तक होली के जश्न से मिलता जुलता है।

5. ब्लैंको वाई नेग्रो (Blanco y Negro Festival)
कोलंबिया में जनवरी में "ब्लैंको वाई नेग्रो" फेस्टिवल मनाया जाता है। इसमें अलग-अलग रंग की जगह सफेद और काला रंग एक दूसरे को लगाकर जश्न मनाया जाता है। माना जाता है कि काले और सफेद का मिलन विविधता में एकता का प्रतीक है।

6. कलर रन (Color Run)
अमेरिका और कई अन्य देशों में "कलर रन" नामक इवेंट होता है। इसमें दौड़-दौड़ कर एक दूसरे को रंग लगाया जाता है। जो देखने में कुछ हद तक होली जैसा लगता है।

7. कार्निवल ऑफ़ कोलोन (Cologne Carnival)
जर्मनी के कोलोन शहर में फरवरी या मार्च में यह कार्निवल होता है। इसे "फिफ्थ सीजन" भी कहा जाता है। यानि कह सकते हैं कि पांचवा मौसम प्यार का। इसमें लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं। एक दूसरे के साथ नाचते-गाते हैं। और रंग उड़ाते हैं। यह यूरोप के सबसे बड़े कार्निवल में से एक है और इसका माहौल होली जैसा होता है।

8. बोर्येओंग मड फेस्टिवल (Boryeong Mud Festival)
यह फेस्टिवल जुलाई में दक्षिण कोरिया के बोर्येओंग शहर में मनाया जाता है। होली की तरह ही इसमें लोग कीचड़ में खेलते हैं। एक-दूसरे पर कीचड़ डालते हैं और मौज-मस्ती करते हैं। वैसे तो यह त्योहार हेल्थ और स्किन थेरेपी से जुड़ा हुआ है, लेकिन इसकी मस्ती होली जैसी लगती है।

9. बैटल ऑफ़ ऑरेंज एंड ब्लैक (Battle of Orange and Black)
वेनेजुएला में यह फेस्टिवल अक्टूबर में मनाया जाता है। इसमें होली की तरह ही एक दूसरे पर रंग फेंका जाता है। बस फर्क ये है कि इस त्योहार में सिर्फ ऑरेंज और ब्लैक रंग का इस्तेमाल होता है।

10. थाईपुसम (Thaipusam)
मलेशिया में जनवरी-फरवरी में थाईपुसम मनाया जाता है। तमिल समुदाय का यह त्योहार बहुत भव्य होता है। इसमें लोग अपने शरीर पर हल्दी और अन्य रंग लगाते हैं। साथ ही नाचते गाते हैं। वैसे तो यह एक तरह का धार्मिक अनुष्ठान है लेकिन कुछ कुछ यह होली से मिलता जुलता है।

Story continues below Advertisement

11. ओमेड-ओमेडन (Omed-Omedan Festival)
इंडोनेशिया के बाली में नए साल (Nyepi) के अगले दिन यह फेस्टिवल मनाया जाता है। इसमें लड़के और लड़कियां एक साथ पानी और रंगों से खेलते हैं। इसे कीसिंग फेस्टिवल भी कहा जाता है।

12. फागु पूर्णिमा (Fagu Purnima)
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में होली को ही "फागु पूर्णिमा" के तौर पर मनाया जाता है। इसमें रंगों, पानी और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव मनाया जाता है। काठमांडू और पोखरा में इसे काफी जोरशोर से मनाया जाता है।

13. विंड फेस्टिवल (Fiesta de la Tirana)
यह फेस्टिवल जुलाई में चिली के टिराना शहर में मनाया जाता है। लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर नृत्य करते हैं और चेहरे पर रंग लगाते हैं। यह स्पेनिश और लोक परंपराओं का मिलन है जो होली जैसा अनुभव देता है।

14. नाइजीरिया - ओसुन-ओसोगो फेस्टिवल (Osun-Osogbo Festival)
नाइजीरिया में ये फेस्टिवल अगस्त में मनाया जाता है। इसमें लोग शरीर पर रंगीन मिट्टी लगाकर नदी में नहाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से समृद्धि आती है।

15. नव वर्ष उत्सव (Sri Lankan New Year Festival)
श्रीलंका में अप्रैल में तमिल और सिंहली नए साल के समय लोग एक-दूसरे पर हल्दी, पानी और अन्य रंगों से खेलते हैं जो कि काफी हद तक भारतीय होली से मिलता जुलता है।