आमिर खान की लाडली की शादी की सभी ड्रेसेस हैं बेहद खास, लहंगे को बनाने में लगे 7 महीने

13 जनवरी को आइरा खान और नूपुर शिखरे के शादी के सारे फंक्शंस पूरे हुए। उनकी शादी में आइरा खान की ड्रेसेस काफी चर्चा में रहीं। वो एक मॉडर्न दुल्हन के रूप में दिखाई दीं। जो स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट पर भी फोकस्ड थीं। देखिए उनकी शानदार ड्रेसेस-

अपडेटेड Jan 14, 2024 पर 19:26
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आइरा खान की शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज हुए शामिल, देखिए आइरा का हटकर वेडिंग स्टाइल
आइरा खान की शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज हुए शामिल, देखिए आइरा का हटकर वेडिंग स्टाइल

13 जनवरी को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंट्र में आमिर खान की लाडली आइरा खान अपने रिसेप्शन के लिए लाल और गोल्डन रंग के लहंगे में दिखाई दीं।

नूपुर शिखरे से शादी के लिए आइरा ने मोनाली रॉय के Seria डिजाइन स्टूडियो के कस्टम लहंगे को वेडिंग रिसेप्शन के लिए चुना।

एंबैलिश्ड लहंगा, कंटरेपरी ब्लाउज और एक जॉर्जेट दुपट्टे को साथ में कंबाइन किया गया। मोनाली ने बताया कि इस पूरे लहंगे की प्लानिंग करने से लेकर और उसे पूरा करने मे सात महीने लग गए। लहंगे को पूरा तैयार करने में 300 घंटों से ज्यादा की मेहनत लगी। शुद्ध कच्चे रेशम से लहंगे का डिजाइन बनाया गया है।

वेडिंग रिसेप्शन लुक के अलावा आइरा ने अपनी शादी के संगीत फंक्श नके लिए भी सेरेया डिजाइन स्टूडियो के डिजाइन चुने।

संगीत के लिए आइरा ने हुड वाले केप के साथ एक खूबसूरत नीला मखमली लहंगा पहना। सेरिया डिजाइन स्टूडियो द्वारा डिजाइन की गई ये सभी शानदार ड्रेसेस मॉडर्न दुल्हनों के शादी के रिफ्रेशिंग मूड को दिखाती हैं जो अपनी शादी को सिंपल और कंफर्टेबल रखना चाहती हैं।

3 जनवरी को, सभी समारोहों की शुरुआत में आइरा ने शादी रजिस्टर करने के दौरान एक कस्टम चैती कढ़ाई वाला मखमली ब्लाउज पहना और इसके साथ एक ड्रेप्ड धोती सेट के साथ कंबाइन किया।

उदयपुर के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए आइरा ने अपने मेहंदी समारोह के लिए एक कस्टम फ्लोर-लेंथ आइवरी थ्रेड वर्क और मोती की कढ़ाई वाली ड्रेस पहनी। सभी लुक काफी यूनिक और कंफर्टेबल थीं।