कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की पहली PHOTOS आईं सामने, शाही अंदाज में एक दूजे के हुए दोनों स्टार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए

अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 20:40
Story continues below Advertisement
एक दूजे के हुए कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
एक दूजे के हुए कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में दोनों स्टार ने शाही अंदाज में शादी की। दोनों स्टार ने अपने परिवार और दोस्तों के सामने गुरुवार दोपहर में अग्नि के 7 फेरे लिए।


विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की कुछ तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर सामने आ गईं। इनमें तस्वीरों में कैटरीना कैफ विक्की कौशल के गले में माला डालते हुए दिख रही हैं। वहीं एक तस्वीर में दोनों शादी के फेरे लेते हुए दिख रहे हैं।

एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को जारी किया। दोनों बॉलीवुड स्टार्स के फैंस बेसब्री से इन फोटोज का इंतजार कर रहे थे।

बता दें, कैटरीना और विक्की की इस शादी समारोह को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था और इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम भी किए गए थे। यहां तक कि कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी में आने वाले मेहमानों के लिए भी हैरान कर देने वाला नोटिस जारी किया गया था।

यह नोटिस ऐसा वैसा नोटिस नहीं था, बल्कि मोबाइल फोन को उपयोग नहीं करने और मोबाइल फोन से किसी भी प्रकार की कोई फोटोग्राफी करके सोशल मीडिया या अन्य तरीके से सार्वजनिक नहीं करने को लेकर इवेंट कंपनी की ओर से जारी किया गया था।