Spring Festivals: पूरी दुनिया में बसंत में इन त्योहारों की रहती है धूम, देखिए खास फेस्टिवल्स की एक झलक

Spring Festivals: बसंत ऋतु प्रकृति में नए जीवन संचार को लेकर आती है। हर तरफ हरियाली और फूलों के बीच इंसानों के मन में भी नई उमंग रहती है। ऐसे में पूरी दुनिया में इस सीजन को सेलिब्रेट करने के अलग-अलग तरीके हैं। यहां भारत और विदेश में सेलिब्रेट किए जाने वाले 6 सर्वश्रेष्ठ वसंत त्योहारों के फोटोज शेयर किए जा रहे हैं। देखिए क्या है इनमें खास-

अपडेटेड Feb 17, 2024 पर 14:52
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल, वाशिंगटन डीसी का बसंत ऋतु से जुड़ा सबसे प्यारा त्योहार है। टूरिस्ट टाइडल बेसिन के किनारे स्थित हजारों चेरी के फूलों से भरे पेड़ों की सुंदरता में खुद को खो जाते हैं। 
नेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल, वाशिंगटन डीसी का बसंत ऋतु से जुड़ा सबसे प्यारा त्योहार है। टूरिस्ट टाइडल बेसिन के किनारे स्थित हजारों चेरी के फूलों से भरे पेड़ों की सुंदरता में खुद को खो जाते हैं। 

शिलांग में लगने वाला एनुअल चेरी ब्लॉसम धीरे-धीरे देशभर के लोगों का आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। इसके अलावा भारत में बसंत पंचमी भी बसंत ऋतु से जुड़ा अहम त्योहार है। राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान में घूमने का ये सबसे खास अवसर है। इस साल 2 फरवरी से 31 मार्च तक अमृत उद्यान खुला रहेगा। यहां की एंट्री बिलकुल मुफ्त है।

स्प्रिंग डिप्पेमेस फ्रैंकफर्ट का 14वीं शताब्दी से मनाया जा रहा काफी फेमस लोक उत्सव और देश का सबसे बड़ा त्योहार है। फ्रैंकफर्ट में दो हफ्तों के लिए लोग बड़े-बड़े झूलों, बढ़िया खाने और परिवार के साथ वक्त बिताने में व्यस्त हो जाते हैं।

सोंगक्रान के दौरान थाईलैंड की सड़कों पर चहल-पहल बढ़ जाती है। हर कोई पानी की बंदूकों, बाल्टियों को लेकर हुड़दंग के मूड में नजर आता है। पानी की लड़ाई पुराने साल को भुलाने और एक नई शुरुआत करने का प्रतीक है।

ऑस्ट्रेलिया के फ्लोरिएड में बसंत ऋतु में एक लाख से अधिक फूल खिलते हैं। ऐसे में कैनबरा का कॉमनवेल्थ पार्क का नजारा ही बदल जाता है। लोग फूलों की खूबसूरती को देखने और अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए इसे अच्छा समय मानते हैं।

सेंट पैट्रिक दिवस परेड, डबलिन, आयरलैंड खा पारंपरिक त्योहार है। इस दिन सभी देशवासी पारंपरिक संगीत, डांस और झांकियों के साथ परेड में आयरिश संस्कृति की एक खास प्रदर्शनी लगाते हैं।