दुनियाभर में कुछ ऐसा दिखा Supermoon, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा

Supermoon चंद्रमा की वो स्थिति है जब वो पृथ्वी के बेहद करीब होता है। पूर्णिमा के दिन आसमान में चमकने वाला चंदा काफी बड़ा दिखाई देता है। अगस्त के महीने में ही दूसरी बार ऐसा नजारा फिर देखने को मिलेगा। दूसरी पूर्णिमा पर लोगों को ब्लू मून के दर्शन होंगे। ऐसे में 1 अगस्त को बीती इस पूर्णिमा का नजारा पूरी दुनिया में कुछ ऐसा रहा। देखिए तस्वीरें…

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 13:20
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nashville में स्थित Vanderbilt University के वेस्ट एंड टावर के पास सुपरमून कुछ ऐसा जगमगाया
Nashville में स्थित Vanderbilt University के वेस्ट एंड टावर के पास सुपरमून कुछ ऐसा जगमगाया

दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु और पंजाब के आसमान में एक बड़ा सुपरमून दिखाई दिया। वहीं कोलकाता में छाए बादलों की वजह से वहां के लोगों को ये नजारा नसीब नहीं हुआ।

Cyprus में निकोसिया के बाहरी इलाके में एक Pera Chorio Nisou पहाड़ है, इसी पहाड़ पर बेहद प्यारा Panagia Tsampika Christian Orthodox Church है। इस चर्च का चमकता क्रॉस और आसमान का चांद तस्वीर में बेहद सुंदर दिख रहा है।

लेबनन की एक मस्जिद की मीनार को कैमरे में कैद करते हुए चांद के साथ तस्वीर क्लिक की गई है। मस्जिद का आधा चांद और पूर्णिमा का पूरा चांद साथ में कमाल के लग रहे हैं।

तुर्की की राजधानी इस्तानबुल में घनी आबादी वाले शहर बोस्फोरस के बीच आसमान में चांद जब जगमगाया तो नजारा कुछ ऐसा था। शहर की जगमग करती रोशनी तारों की तरह चांद के ईर्द-गिर्द फैल गई।

नॉर्थ हेवन आइलैंड पर सुपरमून ना सफेद ना पीला बल्कि नीले समंदर के ऊपर किसी नारंगी फल की तरह जगमगाता हुआ निकला।

लोअर मैनहैटन की स्काईलाइन वेस्ट ऑरेंज न्यू जर्सी में पहली अगस्त का चांद भी संतरी ही दिखा। लगातार यात्रा कर रहे बादलों के बीच चांद एकदम स्थिर और शांत खड़ा रहा।

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में स्थित Thomas Jefferson Memorial के ऊपर चांद एकदम ब्लड रेड दिखाई दिया। नीचे इमारत जगमगा रही थी और ऊपर चांद।