विराट कोहली और सुरेश रैना हैं इन शानदार रेस्टोरेंट्स के मालिक, खाना है लाजवाब।
दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना ने 23 जून को अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। क्रिकेटर ने Amsterdam में भारतीय पकवानों को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक खास इंडियन खानों का रेस्टोरेंट Raina खोला है।
भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के पास भी एक खास रेस्टोरेंट है। उन्होंने पटना में Eleven’s नाम से 2008 में एक रेस्टोरेंट ओपन किया था। इस रेस्टोरेंट में पैन एशियन और कॉन्टिनेंटल डिशेज परोसी जाती हैं।
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने नई दिल्ली में Nueva को ओपन किया है। इस रेस्टोरेंट को शेफ और लेखक माइकल स्वामी चलाते हैं। उन्होंने स्पाइसी मोल, पेरुवियन पिस्को, ला काजा दे पिंटुरा और कई खास आइटम्स को मेन्यू में शामिल किया है।
12 दिसंबर 2012 में रवींद्र जडेजा ने Jaddu’s Food Field नाम से राजकोट में एक रेस्टोरेंट ओपन किया। इस रेस्टोरेंट में मेक्सिकन, चाइनीज, थाई, इंडियन, कॉन्टिनेंटल और पंजाबी खाने की अलग-अलग वैरायटीज परोसी जाती हैं।
पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने 2005 में Dine Fine रेस्टोरेंट शुरू किया। 2013 में उन्होंने अपनी इसी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए Toss Sports Lounge शुरू किया। उनके ये दोनों रेस्टोरेंट उनके बिजनेस जहीर खान हॉस्पिटैलिटी का हिस्सा हैं।
विराट कोहली ने इसके अलावा दो नए लोकेशन पर रेस्टोरेंट शुरू किए हैं। दिल्ली मॉल रोड और कोलकाता गोल्डन पार्क में भी विराट कोहली ने One8 रेस्टोरेंट की शुरूआत की।