PHOTOS: शादी के बंधनों में बंधे लालू के लाल, देखें तेजस्वी यादव की शादी की ये तस्वीरें

दिल्ली के साकेत इलाके में स्थित सैनिक फार्म हाउस में हो रही तेजस्वी और रेचल की शादी की तस्वीरें अब सामने आ गई हैं

अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 18:03
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tejashwi yadav Wedding
Tejashwi yadav Wedding

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव गुरुवार को दिल्ली में परिणय सूत्र में बंध गए हैं।

तेजस्वी यादव ने रेचल नाम की युवती को अपनी जीवन संगिनी बनाया है।

खबरों की मानें, तो लालू परिवार की छोटी बहू का पूरा नाम 'रेचल आयरिश' है।

हालांकि, ये शादी बेहद ही सादकी और बिना किसी शोर-शराबे के हुई।

दूल्हे तेजस्वी और दुल्हन रेचल ने सभी रीति रिवाज के बाद परिवार के बड़ों का आशीर्वाद भी लिया। (इस तस्वीर में तेजस्वी और रेचल तेज प्रताप के पैर छू रहे हैं)।

इस शादी में UP के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी शामिल हुए।

अपने छोटे भाई और दू़ल्हे तेजस्वी यादव और उनकी दुल्हन रेचल के साथ तेज प्रताप यादव।