Richest Temple in India: भारत के 8 सबसे अमीर मंदिर, जहां है करोड़ों का खजाना!

दुनिया में सबसे अधिक मंदिरों वाला देश भारत है। मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबुत करता है, भारत में स्थित इन मंदिरों की संपत्ति को जानकर रह जाएंगे हैरान

अपडेटेड Nov 23, 2024 पर 14:35
Story continues below Advertisement
ये हैं भारत के 8 सबसे अमीर मंदिर। (image source: google)

पद्मनाभ स्वामी मंदिर, तिरुवनंतपुरम (केरल) केरल स्थित इस मंदिर की नेटवर्थ 1.20 लाख करोड़ रुपये बताई जाती है। अभी हाल ही में इस मंदिर में एक नया खजाना मिला है, जिसमें सोना-चांदी और हीरे-जवाहरात का विशाल भंडार मिले हैं।(image source: google)

स्वर्ण मंदिर, अमृतसर (पंजाब) सिखों के सबसे बड़े धार्मिक केंद्र स्वर्ण मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर को सालाना 500 करोड़ रुपये की कमाई होती है। मंदिर को बनाने में करीब 400 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है।(image source: google)

सोमनाथ मंदिर (गुजरात) इस मंदिर को आजादी के बाद नए सिरे से तैयार किया गया है। इसे बनाने में इंटीरियर में 130 किलो सोना और शिखर में 150 किलो सोना का इस्तमाल हुआ है। यह मंदिर 1700 एकड़ जमीन पर बना हुआ है।(image source: google)

वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू) वैष्णो देवी मंदिर हिंदुओं के प्रमुख तीर्थस्थानों में से एक है। देवी की अराधना को समर्पित इस मंदिर को पिछले दो दशक में ही 18 सौ किलो सोना, 47 सौ किलो चांदी और 2 हजार करोड़ रुपये कैश दान में मिल चुके हैं।(image source: google)

जगन्नाथपुरी मंदिर (ओडिशा) ओडिशा स्थित इस मंदिर को भी देश के सबसे अमीर मंदिरों में गिना जाता है। इसकी नेटवर्थ 150 करोड़ रुपये बताई जाती है। रथ यात्रा के लिए मशहूर यह मंदिर 30 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन पर बनी हुई है।(image source: google)

शिरडी साई बाबा (महाराष्ट्र) महाराष्ट्र का शिरडी साई बाबा मंदिर भी देश के सबसे अमीर मंदिरों में शामिल है। इस मंदिर में साई बाबा की मूर्ति के लिए 94 किलो सोने का सिंहासन बना हुआ है। सिर्फ 2022 में भक्तों ने मंदिर को 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान दिया था।(image source: google)

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई (महाराष्ट्र) महाराष्ट्र में गणपति के इस मंदिर की नेटवर्थ 125 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस मंदिर को रोजाना 30 लाख रुपये की कमाई होती है।(image source: google)

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई (महाराष्ट्र) महाराष्ट्र में गणपति के इस मंदिर की नेटवर्थ 125 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस मंदिर को रोजाना 30 लाख रुपये की कमाई होती है।(image source: google)