भारत के 6 जन्नत जैसे शहर, जहां जाने के बाद लौटने का दिल नहीं करेगा!

जब खूबसूरती की बात हो, तो भारत में कई ऐसे शहर हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खासियतों के लिए मशहूर हैं। दार्जिलिंग, ऊटी, शिमला, लेह, उदयपुर और मैक्लोडगंज जैसे शहर बेहद कम खर्च में शानदार अनुभव देते हैं। ये जगहें आपको स्वर्ग जैसा अहसास कराएंगी और यहां से लौटने का मन नहीं करेगा।

अपडेटेड Dec 01, 2024 पर 07:48
Story continues below Advertisement
भारत के 6 सबसे सुंदर शहर, जहां स्वबर्ग जैसी फीलिंग आती है, गए तो आने का मन नहीं करेगा(image source: google)

पूर्वी हिमालय की गोद में स्थित दार्जिलिंग अपने चाय बागानों, ठंडी जलवायु और कंचनजंगा के अद्भुत दृश्यों के लिए मशहूर है। यह 20,000-25,000 रुपये में 5 दिन के लिए अच्छा प्लेन हो सकता है।(IMAGE SOURCE: GOOGLE)

ऊटी, जिसे 'पहाड़ों की रानी' कहा जाता है, अपनी हरियाली और शांत मौसम के लिए प्रसिद्ध है। सितंबर से नवंबर के बीच यहां का दौरा सबसे अच्छा माना जाता है।(IMAGE SOURCE: GOOGLE)

शिमला अपनी बर्फीली चोटियों, हरियाली और विक्टोरियन वास्तुकला के साथ प्रकृति और इतिहास का अनोखा मेल प्रस्तुत करता है।(IMAGE SOURCE: GOOGLE)

लेह अपने ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों, पैंगोंग झील, और बौद्ध मठों के लिए जाना जाता है। यह स्थान रोमांच और शांति का अद्भुत मिश्रण है।(IMAGE SOURCE: GOOGLE)

उदयपुर, जिसे 'सिटी ऑफ लेक्स' कहा जाता है, झीलों और महलों की शाही विरासत का प्रतीक है। पिछोला झील पर सूर्यास्त का नजारा बेहद खूबसूरत होता है।(IMAGE SOURCE: GOOGLE)

मैक्लोडगंज, 'छोटा ल्हासा, तिब्बती और ब्रिटिश संस्कृति का मेल है। यहां के मठ और ट्रैकिंग के विकल्प इसे अनोखा बनाते हैं।(IMAGE SOURCE: GOOGLE)