World Top Universities 2024: ये हैं दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटीज, IIT Bombay को मिला ये स्थान

QS World University Rankings 2024 जारी कर दी गई हैं। इस रैंकिंग के लिए यूनिवर्सिटीज को तीन पैमानों पर ऑब्जर्व किया जाता है पहला सस्टेनेबिलिटी के लिए उनकी डेडिकेशन, ग्रेजुएट हुए छात्रों के लिए रोजगार और तीसरा किसी भी ग्लोबल इश्यू पर इंटरनेशनल रिसर्च में योगदान। इस रैंकिंग में भारत से IIT Bombay का नाम सामने आया है। हालांकि वर्ल्ड रैंकिंग में ये यूनिवर्सिटी 149वें पायदान पर है।

अपडेटेड Jun 28, 2023 पर 13:28
Story continues below Advertisement
QS World University Rankings 2024 में इन यूनिवर्सिटीज ने टॉप किया है।
QS World University Rankings 2024 में इन यूनिवर्सिटीज ने टॉप किया है।

कैंब्रिज, यूएस स्थित Massachusetts Institute of Technology लगातार 12 सालों से दुनिया की नंबर एक यूनिवर्सिटी है। इस यूनिवर्सिटी का Motto है -  Mind and Hand।

कैंब्रिज में स्थित यूके की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज दुनिया की चौथी सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। 1209 में स्थापित की गई ये यूनिवर्सिटी वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है।

यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफॉर्ड इंग्लिश बोलने वालों की दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी के पास दुनिया का सबसे बड़ा लाइब्रेरी सिस्टम है।

कैंब्रिज, यूएस की एक और यूनिवर्सिटी टॉप 10 में शामिल है। ये है 1636 में स्थापित की गई हार्वर्ड यूनिवर्सिटी। 209 एकड़ में फैली इस यूनिवर्सिटी में लगभग 5 म्यूजियम भी हैं।

यूएस के स्टैनफॉर्ड में स्थित दुनिया की पांचवीं सबसे खास स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी है। इसका कैंपस यूएस की सभी यूनिवर्सिटीज में से सबसे बड़ा है।

Imperial College London यूके की सबसे पॉपुलर यूनिवर्सिटी में से एक है। यहां साइंस, इंजीनियरिंग, मेडिसिन और बिजनेस की पढ़ाई एक साथ करवाई जाती है।

Switzerland की सबसे टॉप यूनिवर्सिटी ETH Zurich वर्ल्ड रैंकिंग में सातवें स्थान पर है। ये साइंस और टेक्नोलॉजी की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी है।

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर स्टूडेंट्स को एशियन नजरिए से एजुकेशन और रिसर्च पर काम करने का मौका देती है।

UCL लंदन में स्थित दुनिया की सबसे बेहतरीन 9वीं यूनिवर्सिटी है। इस यूनिवर्सिटी से हर दस साल में एक नोबेल पुरस्कार विजेता निकलता है। अभी तक इसके स्टाफ और स्टूडेंट्स को मिलाकर 30 लोग नोबेल पुरस्कार जीत चुके हैं।

Story continues below Advertisement

बर्कली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया दुनिया की दसवीं सबसे खास यूनिवर्सिटी है। ये एक पब्लिक रिसर्च यूनिवर्सिटी है जिसे 1868 में स्थापित किया गया था।

भारत की टॉप यूनिवर्सिटी IIT Bombay इस लिस्ट में काफी नीचे है। पिछले साल के मुकाबले इसकी रैंक में सुधार हुआ है। जहां पिछले साल ये 177वीं पोजिशन पर थी वहीं इस साल 149वें स्थान पर है।