गुतारेस ने होटल में 26/11 हमलों के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। जनवरी में दूसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए गुतारेस के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी थे।
गुतारेस के भारत आगमन पर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया
बाद में वह दक्षिण मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल गए, जहां उन्होंने 26/11 आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के केवड़िया में ‘मिशन लाइफ’ (पर्यावरण के अनुसार जीवन शैली) से संबंधित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
एक अधिकारी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव मोढेरा में सूर्य मंदिर भी जाएंगे और गुरुवार देर रात मुंबई से सिंगापुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
वह गुजरात के मोढेरा में देश के पहले सौर ऊर्जा संचालित गांव और क्षेत्र में अन्य विकास परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर चिंताजनक वैश्विक मुद्दों पर गुतारेस के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि केवडिया में, गुतारेस ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर सकते हैं।
उन्होंने इससे पहले अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अक्टूबर 2018 में देश का दौरा किया था।
गुतारेस बुधवार मध्यरात्रि के बाद लंदन से एक कमर्शियल फ्लाइट के जरिए मुंबई पहुंचे।
Story continues below Advertisement