Gainers & Losers: Maruti और Waaree Energies समेत इन 10 शेयरों का धमाल, इंट्रा-डे में फटाफट बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। अब रिकॉर्ड हाई से 4% से थोड़ा ही अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

अपडेटेड Jun 11, 2025 पर 16:14
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज घरेलू मार्केट में मिला-जुला रुझान रहा। सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी और ऑयल एंड गैस का निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक मजबूत हुए तो दूसरी तरफ फाइनेंशियल सर्विसेज का निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक कमजोर हुआ। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 123.42 प्वाइंट्स यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 82515.14 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 37.15 प्वाइंट्स यानी 0.15 फीसदी के उछाल के साथ 25141.40 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Aditya Birla Capital । मौजूदा भाव: ₹246.25 (+1.46%)
एडवेंट इंटरनेशनल कॉरपोरेशन की स्पेशल पर्पज वेईकल Jomei Investments ने ₹856 करोड़ की ब्लॉक डील के तहत आदित्य बिड़ला कैपिटल में ₹237.80 के फ्लोर प्राइस पर अपनी 1.4% हिस्सेदारी बेची तो शेयर इंट्रा-डे में 3.40% उछलकर ₹250.95 पर पहुंच गए।

Waaree Energies । मौजूदा भाव: ₹2884.00 (+1.61%)
वारी एनर्जीज की पूर्ण मालिकाना हक वाली वारी सोलर अमेरिकाज (Waaree Solar Americas) को 599 मेगावाट सोलर मॉड्यूल्स की सप्लाई का ऑर्डर मिला तो शेयर इंट्रा-डे में 4.11% उछलकर ₹2955.00 पर पहुंच गए। इसके तहत सप्लाई वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत से करना है।

RattanIndia Power । मौजूदा भाव: ₹15.25 (+6.49%)
एक कारोबारी दिन पहले रतनइंडिया पावर ने जानकारी दी थी कि एक्सचेंजों ने रतनइंडिया पावर से पूछा था कि आखिर उसके शेयरों में वॉल्यूम एक्टिविटी क्यों बढ़ी। इस पर कंपनी ने जवाब भेजा कि इसके शेयरों के ट्रेडिंग वॉल्यूम और भाव में उछाल की इसे कोई खास वजह नहीं पता है। कंपनी ने कहा कि लिस्टेड एंटिटी के रूप में शेयरों की ट्रेडिंग एक्टिविटी पर इसका कोई नियंत्रण नहीं है। हालांकि शेयरों ने 6 जून को पूर्णकालिक निदेशक बलिराम रत्न के इस्तीफे के बाद से रफ्तार पकड़ी है। 6 जून को यह हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था लेकिन उसके बाद से लगातार इसमें तेजी आई है। आज इंट्रा-डे में यह 12.71% उछलकर ₹16.14 पर पहुंच गया था। आज इंट्रा-डे की तेजी को मिलाकर लगातार चार दिनों में यह 45% ऊपर चढ़ा।

GE Vernova T&D India । मौजूदा भाव: ₹2369.75 (+2.98%)
मार्च तिमाही में जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया का शुद्ध मुनाफा तीन गुना बढ़कर ₹186.49 करोड़, ऑर्डर बुकिंग्स 124% बढकर ₹2.99 हजार करोड़ पर पहुंच गया। इसके अलावा कंपनी ने ₹5 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके चलते जीडी वर्नोवा के शेयर आज इंट्रा-डे में 5% उछलकर ₹2416.30 के अपर सर्किट पर पहुंच गए।

Talbros Automotive Components । मौजूदा भाव: ₹306.35 (+2.73%)
देशी-विदेशी बाजारों से टालब्रोस ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और इसके ज्वाइंट वेंचर्स को ₹580 करोड़ के ऑर्डर मिले तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.27% उछलकर ₹322.85 पर पहुंच गए। इसमें कंपनी को सीधे ₹260 करोड़ का ऑर्डर मिला है जिसमें ₹150 करोड़ का ऑर्डर निर्यात के लिए है। वहीं ज्वाइंट वेंचर को चेसिस कंपोनेंट्स के लिए ₹290 करोड़ के और रबर प्रोडक्ट्स के लिए ₹30 करोड़ के ऑर्डर्स मिले हैं। इसका कॉमर्शियलाइजेशन वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही से शुरू होगा।

Hilton Metal Forging । मौजूदा भाव: ₹66.26 (+4.99%)
'मेक इन इंडिया' पहल के तहत रेलवे बिजनेस को बढ़ाने की कोशिशों के तहत हिल्टन मेटल का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026 में 3 हजार से अधिक रेलवे फॉर्ज्ड वैगन व्हीलसेट्स बनाने का है और इसकी योजना वित्त वर्ष 2027 में उत्पादन बढ़ाकर 12 हजार के पार ले जाने का है। इसके चलते शेयर भी आज इंट्रा-डे में 5% उछलकर ₹66.26 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।

CreditAccess Grameen । मौजूदा भाव: ₹1217.85 (+1.81%)
देश के सबसे बड़े एनबीएफसी-एमएफआई क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण ने कुछ एशियाई बैंकों से $10 करोड़ जुटा लिए तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 4.49% उछलकर ₹1249.95 पर पहुंच गए। यह सिंडिकेटेड लोन स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की अगुवाई में जापानीज येन और अमेरिकी डॉलर में मिला है। पहले इसे $7 करोड़ ही मिलना था लेकिन बढ़ती दिलचस्पी के चलते यह और बढ़ गया। इस फंड का इस्तेमाल एलिजिबल सोशल प्रोजेक्टस के लिए होगा।

IEX । मौजूदा भाव: ₹193.75 (-7.72%)
सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पावर एक्सचेंजों की मार्केट कपलिंग को लेकर पावर मिनिस्टर मनोहर लाल स्टेकहोल्डर्स से चर्चा कर सकते हैं। सरकार यूनिफॉर्म प्राइस डिस्कवरी के लिए बाय और सेल बिड्स को मिलाने पर विचार कर रही है जिससे पावर एक्सचेंजों के जरिए किसी जगह बिजली का एक ही भाव होगा। इसके चलते आईईएक्स के शेयर इंट्रा-डे में आज 10.22% टूटकर ₹188.50 पर आ गए।

Maruti Suzuki । मौजूदा भाव: ₹12475.50 (-0.47%)
मैग्नेट की किल्लत के चलते ई-विटारा के लॉन्च में देरी और इस वित्त वर्ष 2026 में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के उत्पादन का टारगेट 88 हजार यूनिट से घटाकर 67 हजार यूनिट करने के चलते मारुति सुजुकी के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.09% टूटकर ₹12397.85 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

United Spirits । मौजूदा भाव: ₹1503.70 -106.85 (-6.63%)
एनएसई पर ₹1520.00 के भाव पर 1,68,378 शेयरों का ₹25.59 करोड़ में ब्लॉक डील होने पर यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.98% टूटकर ₹1482.00 पर आ गए।