Gainers & Losers: VI और Trent समेत इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल, FY26 के पहले दिन यहां बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: वित्त वर्ष 2026 के पहले कारोबारी दिन मार्केट में भारी बिकवाली हुई। इसके चलते इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से फिर करीब 12 फीसदी नीचे आ गए। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

अपडेटेड Apr 01, 2025 पर 16:12
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: इस वित्त वर्ष 2026 के पहले कारोबारी दिन आज मार्केट में बिकवाली का भारी दबाव दिखा। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 2 अप्रैल से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल यानी जैसे को तैसा टैक्स लागून होने से पहले बिकवाली का तेज दबाव दिखा। बिकवाली के इस माहौल में दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1390.41 प्वाइंट्स यानी 1.80% फिसलकर 76024.51 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.50% यानी 353.65 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 23165.70 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है। (सभी शेयरों के भाव बीएसई से)
Gainers & Losers: इस वित्त वर्ष 2026 के पहले कारोबारी दिन आज मार्केट में बिकवाली का भारी दबाव दिखा। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 2 अप्रैल से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल यानी जैसे को तैसा टैक्स लागून होने से पहले बिकवाली का तेज दबाव दिखा। बिकवाली के इस माहौल में दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1390.41 प्वाइंट्स यानी 1.80% फिसलकर 76024.51 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.50% यानी 353.65 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 23165.70 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है। (सभी शेयरों के भाव बीएसई से)

Trent । मौजूदा भाव: ₹5577.60 (+5.02%)
ट्रेंड के लॉर्ज-बॉक्स फैशन स्टोर्स की संख्या 1 हजार के पार चली गई है। इसमें 248 स्टोर्स वेस्टसाइड (Westside) और 757 जुडियो (Zudio) के हैं। इसके अलावा मैक्वेरी ने ₹7000 के टारगेट और आउटपरफॉर्म की रेटिंग के साथ इसकी कवरेज शुरू की है। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में 5.81% उछलकर ₹5619.85 पर पहुंच गए।

Atul Auto । मौजूदा भाव: ₹506.00 (+14.64%)
मार्च के धमाकेदार सेल्स डेटा पर अतुल ऑटो के शेयर इंट्रा-डे में 16.90% उछलकर ₹516.00 पर पहुंच गए। मार्च महीने में कंपनी की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 18.06% उछलकर 3,128 यूनिट्स पर पहुंच गई। घरेलू सेल्स की बात करें तो मार्च महीने में सालाना आधार पर यह 17.50% उछलकर 2886 यूनिट्स पर पहुंच गई।

Radico Khaitan । मौजूदा भाव: ₹2324.15 (-4.25%)
एनएसई पर ₹2364.05 के भाव पर ₹81.55 करोड़ के 3,44,949 शेयरों की ब्लॉक डील ने भाव तोड़ दिए और आज इंट्रा-डे में यह 5% टूटकर ₹2306.00 पर आ गया।

Sterling & Wilson Renewable Energy । मौजूदा भाव: ₹266.40 (+6.35%)
कुल 1470 करोड़ रुपये के तीन लेटर ऑफ अवार्ड मिलने पर स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.68% उछलकर ₹272.25 पर पहुंच गए।

VI । मौजूदा भाव: ₹8.10 (+18.94%)
स्पेक्ट्रम बकाए को इक्विटी में बदलने पर सरकार के राजी होने और अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म सिटी के पॉजिटिव रुझान पर आज वोडा आइडिया के शेयर इंट्रा-डे में 25.84% उछलकर ₹8.57 पर पहुंच गए। सिटी (Citi) ने इसके शेयरों को 90 दिनों की ‘पॉजिटिव कैटेलिस्ट वॉच' लिस्ट में डाला है और इसमें करीब 77% तेजी की उम्मीद जताई है। वहीं सरकार की बात करें तो कंपनी का कहना है कि स्पेक्ट्रम बकाए को सरकार इक्विटी में बदलने पर राजी हो गई और अब कंपनी ₹10 के भाव पर सरकार को 3695 करोड़ शेयर जारी करेगी। इसके बाद कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 48.99% हो जाएगी।

Vedanta । मौजूदा भाव: ₹457.25 (-1.48%)
प्रस्तावित डीमर्जर योजना को पूरा करने की समयसीमा 31 मार्च से बढ़ाकर 30 सितंबर 2025 करने के ऐलान पर वेदांता के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.10% टूटकर ₹454.35 पर आ गए। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और दूसरी सरकारी एजेंसियों से मंजूरी अटकने के चलते ही कंपनी ने यह फैसला किया है। वेदांता अपने कारोबार को 5 हिस्सों में बांट रही है।

Glenmark Pharma । मौजूदा भाव: ₹1511.10 (-1.88%)
ग्लेनमार्क फार्मा की सब्सिडरी स्विटजरलैंड के La Chaux-de-Fonds में स्थित फैसिलिटी में सभी CMC (केमिस्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग एंड कंट्रोल्स) डेवलपमेंट और क्लीनिकल सप्लाईज मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस बंद करेगी। इस ऐलान पर ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.60% टूटकर ₹1500.00 पर आ गए।

Bartronics India । मौजूदा भाव: ₹14.66 (+9.16%)
सिंगापुर ने नई ब्रांच ऑफिस खोलने का जश्न बार्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों ने भी मनाया और आज इंट्रा-डे में 9.83% उछलकर ₹14.75 पर पहुंच गए।

BEL । मौजूदा भाव: ₹292.15 (-3.00%)
वित्त वर्ष 2025 में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ₹18,715 करोड़ के ऑर्डर्स हासिल किए जबकि लक्ष्य ₹25000 करोड़ का था। इसके चलते कंपनी के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.72% टूटकर ₹290.00 पर आ गए। हालांकि वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹23,000 करोड़ पर पहुंच गया जोकि 15% के अनुमान से अधिक रहा। इसके अलावा निर्यात बिक्री भी 14% बढ़कर $10.6 करोड़ पर पहुंच गई। कंपनी का टोटल ऑर्डर बुक ₹71,650 करोड़ का है जिसमें $35.9 करोड़ के ऑर्डर्स निर्यात के हैं।

Story continues below Advertisement

HAL । मौजूदा भाव: ₹4221.70 (+1.09%)
डिफेंस मिनिस्ट्री के साथ दो कॉन्ट्रैक्ट पर हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.59% उछलकर ₹4492.80 पर पहुंच गए थे। डिफेंस मिनिस्ट्री से इसे कुल ₹62700 करोड़ का दो ऑर्डर मिला है। एक कॉन्ट्रैक्ट इंडियन एयरफोर्स को 66 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर्स (LCH) प्रचंड और दूसरा इंडियन आर्मी को 90 एलसीएच प्रचंड की सप्लाई से जुड़ा है।