Bihar Lok Sabha Chunav 2024 phase 5 live: पांचवें चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीटों मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, सारण और हाजीपुर के 95.11 लाख से अधिक वोटर्स में से लगभग 52.35 प्रतिशत मतदाताओं ने सोमवार शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार की इन पांचों लोकसभा सीटों पर सोमवार (20 मई) सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। बिहार के 40 लोकसभा सीटों में पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में कुल 19 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं
अपडेटेड May 20, 2024 पर 06:10 PM