Get App

2022 MG Gloster: भारत लॉन्च हुई नई MG Gloster, जानें इस ऑल न्यू SUV की कीमत और फीचर्स

2022 MG Gloster: MG Gloster को 4x4 और 4x2 ड्राइवट्रेन लेआउट दोनों में पेश किया गया है। यह तीन अलग-अलग ट्रिम्स में आती है- सुपर (Super), शार्प (Sharp) और सेवी (Savy)

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2022 पर 6:31 PM
2022 MG Gloster: भारत लॉन्च हुई नई MG Gloster, जानें इस ऑल न्यू SUV की कीमत और फीचर्स
भारत लॉन्च हुई नई MG Gloster

MG Motor India ने आज देश में 2022 MG Gloster SUV लॉन्च कर दी है। अपडेटेड मॉडल एक ट्वीक्ड एक्सटीरियर डिजाइन के साथ आता है। यह i-smart टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है। इस ऑल न्यू SUV 31.99 लाख (शुरुआती कीमत) की एक्स-शोरूम कीमत के साथ आती है।

MG Gloster को 4x4 और 4x2 ड्राइवट्रेन लेआउट दोनों में पेश किया गया है। यह तीन अलग-अलग ट्रिम्स में आती है- सुपर (Super), शार्प (Sharp) और सेवी (Savy)

इसके अलावा, MG नई MG Gloster को छह और सात सीटर ऑप्शन में निकालेगी। एगेट रेड, मेटल ब्लैक, वार्म व्हाइट और मेटल ऐश, SUV के चार कलर ऑप्शन हैं।

डिजाइन के लिहाज से, 2022 एमजी ग्लोस्टर में एक अपडेटेड एक्सटीरियर है, जिसमें इंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप हैं। क्रोम सराउंड, कंट्रास्ट-कलर्ड स्किड प्लेट्स और फॉग लाइट के साथ बड़ी थ्री-स्लैट ग्रिल है। SUV में क्रोम डोर हैंडल, LED टेल लाइट्स, क्वाड-टिप एग्जॉस्ट और साइड स्टेप्स हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें