Get App

2023 Hyundai Verna भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपये, जानिए क्या है खास

मिड-साइज सेडान Verna के नए वर्जन को 10.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 17.37 लाख रुपये तक जाती है। इसका मुकाबला घरेलू बाजार में होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया, फॉक्सवैगन वर्टस और मारुति सुजुकी सियाज जैसी गाड़ियों से है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 21, 2023 पर 10:19 PM
2023 Hyundai Verna भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपये, जानिए क्या है खास
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी Hyundai ने अपनी नई कार नेक्स्ट जनरेशन की Verna को लॉन्च कर दिया है।

2023 Hyundai Verna : देश की दूसरी सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी Hyundai ने अपनी नई कार नेक्स्ट जनरेशन की Verna को लॉन्च कर दिया है। मिड-साइज सेडान Verna के नए वर्जन को 10.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 17.37 लाख रुपये तक जाती है। नई वरना का मुकाबला घरेलू बाजार में होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया, फॉक्सवैगन वर्टस और मारुति सुजुकी सियाज जैसी गाड़ियों से है। इस कार में कंपनी 6 एयरबैग, ABS और EBD स्टैंडर्ड के साथ 3 साल की अनलिमिटेड किमी की वारंटी दे रही है। कंपनी का दावा है कि एक महीने में Verna के लिए 8000 से अधिक बुकिंग प्राप्त हुई हैं।

एक्सटीरियर और इंटीरियर

नई Hyundai Verna में 2,670 मिमी का सेगमेंट-लीडिंग व्हीलबेस और 528 लीटर का सबसे अधिक क्षमता वाला बूट स्पेस है। सेडान में स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप के साथ लंबी और शार्प बॉडी लाइन्स हैं। नई Verna 4 वैरिएंट और 7 कलर ऑप्शन- सिल्वर, रेड, ब्लैक, ग्रे, व्हाइट और ब्राउन के दो शेड्स में उपलब्ध होगी।

नई हुंडई वेरना के केबिन में डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच मटेरियल के साथ डुअल-टोन बेज-ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। इसमें नया 2-स्पोक व्हील स्टीयरिंग लगाया गया है। सेडान में हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (सेगमेंट में पहली) और 64 रंगों के साथ एम्बिएंट लाइटिंग है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें