Bajaj Auto और ब्रिटिश कंपनी ट्रायम्फ 27 जून को लंदन में लॉन्च करेंगे अपनी पहली बाइक, जानें इससे जुड़ी तमाम डिटेल्स

बजाज और ट्रायम्फ के जॉइंट वेंचर के तहत लॉन्च होने वाली बाइक के बारे में फिलहाल कोई खास डिटेल सामने नहीं आई है। हालांकि ऑटो एक्सपर्ट्स की तरफ से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक मिडलवेट एडवेंचर मोटरसाइकिल हो सकती है जिसे ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों ही तरीकों से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है

अपडेटेड Apr 21, 2023 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
बजाज और ट्रायम्फ के जॉइंट वेंचर के तहत लॉन्च होने वाली बाइक के बारे में फिलहाल कोई खास डिटेल सामने नहीं आई है

भारत की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) जल्द ही लंदन में अपने नए वाहन को लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि बजाज ने साल 2017 में ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड ट्रायम्फ के साथ हाथ मिलाया था। अब ये दोनों ही कंपनियां अपने जॉइंट वेंचर के तहत 27 जून को लंदन में अपना पहला प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही हैं।

कैसी होगी ये नई बाइक

बजाज और ट्रायम्फ के जॉइंट वेंचर के तहत लॉन्च होने वाली बाइक के बारे में फिलहाल कोई खास डिटेल सामने नहीं आई है। हालांकि ऑटो एक्सपर्ट्स की तरफ से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक मिडलवेट एडवेंचर मोटरसाइकिल हो सकती है जिसे ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों ही तरीकों से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Digital Highway का लीजिए मजा, NHAI बनाएगा 10000 किमी का हाइवे, मिलेंगी ये सुविधाएं


क्या कहा कंपनी ने

मीडिया को बयान देते हुए बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने कहा कि बजाज और ट्रायम्फ की पार्टनरशिप के तहत प्रोडक्ट्स को 27 जून के दिन लंदन में अनवील किया जाएगा। लॉन्चिंग जून के आखिर में होगी। यह एक वैश्विक लॉन्च होगा जो ट्रायम्फ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसीलिए हम फिलहाल प्रोडक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं।

इंडिया में भी लॉन्चिंग की तैयारी

इसके अलावा बजाज और ट्रायम्फ अपनी पार्टनरशिप में भारत के ऑटो मोबाइल मार्केट में भी कई सारे वाहनों को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहे हैं। फाइनेंशियल ईयर 2024 की दूसरी तिमाही में ये दोनों ही कंपनियां भारत के मार्केट में अपने प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकती हैं। इसके अलावा बजाज ऑटो ईवी सेगमेंट में भी अपनी भागीदारी को बढ़ा रही हैं। बजाज ने पहले ही भारत में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, और अब वे चेतक ब्रांड के तहत कई ई-स्कूटर को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहे हैं। राजीव बजाज के अनुसार, इन वाहनों को अब किसी भी दिन लॉन्च किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।