टू-व्हीलर फाइनेंसिंग फर्म बाइक बाजार (Bike Bazaar) ने गुरुवार को कहा कि उसने ग्रामीण बाजारों में गहरी पैठ बनाने और यूज्ड टू-व्हीलर्स की बिक्री और खरीद का बाजार बढ़ाने के लिए इक्विटी फंडिंग के जरिये 170 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
टू-व्हीलर फाइनेंसिंग फर्म बाइक बाजार (Bike Bazaar) ने गुरुवार को कहा कि उसने ग्रामीण बाजारों में गहरी पैठ बनाने और यूज्ड टू-व्हीलर्स की बिक्री और खरीद का बाजार बढ़ाने के लिए इक्विटी फंडिंग के जरिये 170 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
बाइक बाजार ने कहा कि मौजूदा सीरीज डी फंडरेज (Series D fundraise) के हिस्से के रूप में फ्रेश कैपिटल को विमेंस वर्ल्ड बैंकिंग एसेट मैनेजमेंट (WAM) के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम से सुरक्षित किया गया है। इन्होंने मौजूदा इक्विटी निवेशकों - एलेवर इक्विटी और फेयरिंग कैपिटल (Elevar Equity and Faering Capital) से हाथ मिलाया है।
बयान के अनुसार, Elevar कंपनी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखता है। बाइक बाजार ने 2017 में अपनी स्थापना के बाद से इक्विटी फंडिंग में कुल 400 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
टू-व्हीलर फाइनेंसिंग फर्म विश्व के प्रमुख निवेशकों के साथ 80 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश के लिए अंतिम दौर की चर्चा कर रही है। इसके बाद कुल सीरीज डी इक्विटी राउंड में निवेश 250 करोड़ रुपये तक हो जायेगा।
कंपनी ने कहा कि उसने पिछले छह महीनों में विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों से डेट फाइनेंसिंग के जरिये 250 करोड़ रुपये से अधिक पैसे जुटाए हैं।
बाइक बाजार के एमडी श्रीनिवास कांथेती (Srinivas Kantheti, MD of Bike Bazaar) ने कहा, "सीरीज डी फंडरेज मुख्य रूप से टू-व्हीलर सेगमेंट में एक लाइफसाइकिल सर्विसेज प्लेयर के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करने पर फोकस्ड है।" उन्होंने कहा कि कंपनी का डायरेक्ट कलेक्शन मॉडल 1,000 से अधिक टचप्वाइंट तक पहुंच गया है।
कंपनी अपने टू-व्हीलर ईवी फाइनेंसिंग, लीजिंग और सर्विसेज बिजनेस के लिए 200-250 करोड़ रुपये जुटाने के लिए ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल फोकस्ड फंड्स के साथ भी बातचीत कर रही है। बाइक बाजार ने कहा कि हैतोंग इंडिया (Haitong India) उनकी सीरीज डी फंडरेज के लिए कंपनी के विशेष सलाहकार के रूप में काम कर रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।