Get App

बाइक बाजार ने इक्विटी फंडिंग के जरिये जुटाये 170 करोड़ रुपये, ग्रामीण बाजार में जमायेंगे पैठ

बाइक बाजार ने कहा है कि ग्रामीण बाजारों में पैठ बनाने और यूज्ड टू-व्हीलर्स की बिक्री और खरीद का बाजार बढ़ाने के लिए कंपनी ने इक्विटी फंडिंग के जरिये 170 करोड़ रुपये जुटाए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 4:10 PM
बाइक बाजार ने इक्विटी फंडिंग के जरिये जुटाये 170 करोड़ रुपये, ग्रामीण बाजार में जमायेंगे पैठ
बाइक बाजार के एमडी Srinivas Kantheti ने कहा कि सीरीज डी फंडरेज के जरिये हम मुख्य रूप से टू-व्हीलर सेगमेंट में एक लाइफसाइकिल सर्विसेज प्लेयर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं

टू-व्हीलर फाइनेंसिंग फर्म बाइक बाजार (Bike Bazaar) ने गुरुवार को कहा कि उसने ग्रामीण बाजारों में गहरी पैठ बनाने और यूज्ड टू-व्हीलर्स की बिक्री और खरीद का बाजार बढ़ाने के लिए इक्विटी फंडिंग के जरिये 170 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बाइक बाजार ने कहा कि मौजूदा सीरीज डी फंडरेज (Series D fundraise) के हिस्से के रूप में फ्रेश कैपिटल को विमेंस वर्ल्ड बैंकिंग एसेट मैनेजमेंट (WAM) के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम से सुरक्षित किया गया है। इन्होंने मौजूदा इक्विटी निवेशकों - एलेवर इक्विटी और फेयरिंग कैपिटल (Elevar Equity and Faering Capital) से हाथ मिलाया है।

बयान के अनुसार, Elevar कंपनी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखता है। बाइक बाजार ने 2017 में अपनी स्थापना के बाद से इक्विटी फंडिंग में कुल 400 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

टू-व्हीलर फाइनेंसिंग फर्म विश्व के प्रमुख निवेशकों के साथ 80 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश के लिए अंतिम दौर की चर्चा कर रही है। इसके बाद कुल सीरीज डी इक्विटी राउंड में निवेश 250 करोड़ रुपये तक हो जायेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें