लग्जरी कार मेकर BMW India ने शुक्रवार को बताया है कि वह अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 1 अप्रैल 2022 की प्रभावी तिथी से 3.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। यह बढ़ोतरी कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी के कारण उत्पादन लागत में हुई बढ़ोतरी से निपटने के लिए की जा रही है।
जर्मन कार मेकर BMW India ने इस बारे में जारी अपने स्टेटमेंट में कहा है कि कंपनी के गाड़ियों की कीमत में की जाने वाली यह बढ़ोतरी कच्चे माल और लॉजिस्टिक्स की लागत में आई बढ़ोतरी की वजह से की जा रही है।
बता दें कि कंपनी भारत में देश में ही बनी कई कार बेचती है। जिसमें 2 Series Gran Coupe, 3 Series, 3 Series Gran Limousine, M 340i, 5 Series, 6 Series Gran Turismo, 7 Series, X1, X3, X4, X5, X7 और MINI Countryman जैसे प्रोडक्ट शामिल है।इसके अलावा BMW के डीलरशिप के जरिए कई बने बनाए मॉडल भारत में बेचे जाते है।
Toyota Kirloskar ने भी दाम बढ़ाने का किया एलान
एक और बड़ी ऑटो मेकर कंपनी Toyota Kirloskar ने अपने गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी अपने सभी मॉडलों की कीमते में 1 अप्रैल के प्रभावी तिथी से 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर रही है।
कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी के चलते उत्पादन लागत में आई बढ़त के चलते कंपनी के प्रोडक्ट्स के भाव में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। बता दें कि कंपनी देश में Fortuner और Innova Crysta जैसे मॉडल बेचती है।
इसके अलावा बतातें चलें कि कई लग्जरी फॉर्मेशन में 1 अप्रैल 2022 की प्रभावी तिथी से अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। इसमें Audi और Mercedes-Benz के नाम शामिल है।