Get App

Electric Scooters Fires: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट से वापस लेगी, भाविश अग्रवाल ने कहा, ग्लोबल एजेंसियां करेंगी जांच

ola Electric के फाउंडर और CEO भाविश अग्रवाल ने कहा कि हमें मिली सिफारिशों के आधार पर हम कुछ बैच को वापस बुला सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2022 पर 9:31 PM
Electric Scooters Fires: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट से वापस लेगी, भाविश अग्रवाल ने कहा, ग्लोबल एजेंसियां करेंगी जांच
भाविश अग्रवाल, Ola के फाउंडर और सीईओ (FILE PHOTO)

इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की खबरों के बीच, Ola कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटरों के कुछ बैच को वापस बुला सकती है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के Ola के फाउंडर और CEO भावेश अग्रवाल ने 23 अप्रैल को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए जांच एजेंसियों की तरफ से दी गई सिफारिशों के आधार पर EVs में आग लगने के कारणों का पता लगा सकते हैं।

Ola के फाउंडर ने आश्वासन दिया है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooters) में आग क्यों लगी, इसका पता लगाने के लिए विश्व स्तरीय एजेंसियों को काम पर रखा गया है।

अग्रवाल ने कहा, "हमने हाल ही में EV में आग लगने के सही कारण और इससे बेहतर क्या किया जा सकता है, इस पर हमने विश्व स्तरीय एजेंसियों को नियुक्त किया है। हमें मिली सिफारिशों के आधार पर हम कुछ बैच को वापस बुला सकते हैं। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि ग्राहकों का विश्वास ऊंचा बना रहे और अगर कोई खामियां हैं, तो हम उन्हें देखेंगे।"

उनका यह बयान तब आया है, जब Ola S1 स्कूटर इस साल लॉन्च होने वाला है। यह कथित तौर पर एक कम कीमत वाला वर्जन होगा। हालांकि, पिछले साल दिसंबर में डिलीवरी शुरू होने के बाद से, ओला इलेक्ट्रिक अपने स्कूटरों की गुणवत्ता, डिलीवरी और बिक्री के बाद की सेवा से संबंधित मुद्दों से जूझ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें