देश की सबसे बड़े दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी में से एक हीरो मोटोकॉर्प (Hiro Motocorp) ने 18 जुलाई को अपनी नई बाइक 'एक्सट्रीम 200एस 4 वाल्व' 2 (Xtreme 200S 4 Valve 2) को लॉन्च करने का ऐलान किया। यह बाइक प्रीमियम मोटरसाइकिलों की एक्स रेंज में एक नई पेशकश है। कंपनी ने इस बारे में एक प्रेस रिलीज भी जारी की है। प्रेस रिलीज जारी करते हुए कंपनी ने कहा कि देश भर में हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर 1,41,250 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। राजधानी दिल्ली में हीरो के इस नए मॉडल की एक्शोरूम कीमत 1,41,250 रुपये है।
क्या है इस बाइक की खासियत
कंपनी ने कहा कि Xtreme 200S 4V 200cc 4 वाल्व ऑयल कूल्ड OBD2 और E20 इंजन से ऑपरेट होता है। यह इंजन 6 प्रतिशत ज्यादा पावर और 5 प्रतिशत ज्यादा टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही हीरो के इस नए मॉडल को कई सारे कलर ऑप्शंस जैसे कि मून येलो, पैंथर ब्लैक मेटैलिक और एक प्रीमियम स्टील्थ वैरिएंट में भी पेश किया जाएगा।
अपनी इस नई बाइक की लॉन्चिंग के मौके पर हीरो मोटोकॉर्प के बिजनेस ऑफिसर इंडिया बीयू रंजीवजीत सिंह ने कहा कि हीरो एक्सट्रीम 200S हमारे प्रीमियम स्पोर्ट्स सेगमेंट के लिए हमारे सेंट्रिक फोकस के बारे में बताती है। यह बाइक राइड के शौकीनों के लिए हीरो एक्सट्रीम 200S 4V एक ऑल-डे स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल है जो कि राइडर्स को एक स्पोर्ट बाइक का फील देती है।
बाइक में शामिल हैं ये फीचर्स
हीरो की इस मोटरसाइकिल में शामिल खासियतों में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक सस्पेंशन, 130 मिमी चौड़ा रेडियल रियर टायर, एक फुल-डिजिटल एलसीडी मीटर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ सक्षम स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ शामिल हैं। 18 जुलाई के कारोबारी सत्र में, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर बीएसई पर 3,116.10 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव से 0.79 प्रतिशत अधिक था।