इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बाइक्स के लिए उनकी दीवानगी के लिए भी जाना जाता है। कैप्टन कूल के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी के पास कई सारी महंगी, लग्जरी और विंटेज गाड़ियां हैं। धोनी के पास कावासाकी निंजा, हार्ल डेविडसन, डुकाटी और यमाहा जैसे ग्लोबल ब्रांड्स की बाइकें हैं। आइये डालते हैं एक नजर महेंद्र सिंह धोनी के बाइक्स कलेक्शन पर।
साल 2015 में एम एस धोनी ने कावासाकी निंजा H2 बाइक खरीदी थी। धोनी इस बाइक को खरीदने वाले पहले भारतीय बने थे। यह शानदार बाइक 998 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो कि मैक्सिमम 06 बीएचपी की पावर और 165 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। अपने 4-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड, इन-लाइन फोर इंजन डिजाइन के साथ, निंजा H2 काफी शानदार परफॉर्मेंस ऑफर करती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 400 KMPH है।
एम एस धोनी के बाइक कलेक्शन में हार्ले डेविडसन फैट बॉय भी शामिल है। यह बाइक 1868 सीसी वी-ट्विन एयर-कूल्ड इंजन से लैस है। जो कि 93.8 बीएचपी की हॉर्स पावर पर 155 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है। फैट बॉय का वी-ट्विन इंजन डिजाइन इस बाइक को काफी शानदार परफॉर्मेंस देता है। इस बाइक का वजन 317 किलो ग्राम है। साथ ही इस बाइक की मैक्सिमम स्पीड 177 KM प्रति घंटे हैं।
एम एस धोनी के बाइक कलेक्शन में डुकाटी 1098 बाइक भी शामिल है। उनकी पसंदीदा बाइकों में से एक, डुकाटी 1098 में एक मजबूत 1099 सीसी इंजन है, जो 160 बीएचपी की मैक्सिमम पावर जनरेट कर सकता है। इस बाइक की मैक्सिमम स्पीड 279 किमी प्रति घंटे तक जाती है।
कॉन्फेडरेट हेलकैट X132 एक खास मोटरसाइकिल है, जिसे खास तौर एमएस धोनी के लिए डिजाइन किया गया है। इस बाइक की केवल 150 यूनिट्स ही बनाई गई थी। इसकी चेसिस को बिलेट 6061 फ्लाइट ग्रेड एल्युमिनियम से बनाया गया है। इस बाइक को 2.2-लीटर वी-ट्विन इंजन से लैस किया गया है जो कि 132 बीएचपी की पावर पर 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इस बाइक की टॉप स्पीड 260 से 350 किमी प्रति घंटे तक जाती है।
जहां धोनी के पास कई सारी मॉडर्न बाइकें हैं तो वहीं उनके कलेक्शन में विंटेज बाइकें भी शामिल हैं। धोनी की पहली बाइक यामाहा आरडी 350 थी। यामाहा RD350, अपने दौर की एक बेहद ही शानदार बाइक मानी जाती थी। इस बाइक में 2 स्ट्रोक 347 सीसी का ट्विन सिलेंडर इंजन लगा था जो कि 30.5 बीएचपी की पावर जनरेट कर सकता है। इस बाइक की टॉप स्पीड 150 से 170 KMPH तक जाती है।