होंडा कार्स (Honda cars) ने मार्च के महीने में भी अपनी कारों पर छूट की पेशकश जारी रखी है। जापानी कार निर्माता कंपनी Honda cars ने भारत में अपने मौजूदा लाइन-अप में भारी छूट की घोषणा की है। इतना ही नहीं ये ऑफर इस पूरे महीने के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी द्वारा दिये गये ये डिस्काउंट Honda Amaze, Honda City 5th Generation, Honda City 4th Generation, Honda WR-V और Honda Jazz पर उपलब्ध हैं। मॉडल और वेरिएंट के आधार पर ये छूट 35,596 रुपये तक दी जा रही है।
फिफ्थ जेनरेशन की compact sedan Honda city पर सबसे ज्यादा ऑफर प्राइस डिस्काउंट 35,596 रुपये का है। होंडा ने इसी मॉडल पर लगभग 36,000 रुपये की छूट दी है। वहीं Honda City 5th Generation पर छूट में 10,000 रुपये नकद छूट, कार एक्सचेंज पर 5000 रुपये, होंडा कस्टमर लॉयल्टी बोनस 5000 रुपये, होंडा कार एक्सचेंज बोनस 7000 रुपये और कॉर्पोरेट छूट 8000 रुपये शामिल है।
Honda City 4th Generation पर भी 20000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इनमें 5000 रुपये का होंडा कस्टमर लॉयल्टी बोनस, 7000 रुपये का होंडा कार एक्सचेंज बोनस और 8000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
Honda की hatchback Jazz गाड़ी पर 33,158 रुपये के रूप में दूसरा सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा Honda's sub-compact SUV WR-V पर 26000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये की छूट कार एक्सचेंज पर, होंडा कस्टमर लॉयल्टी बोनस के रूप में 5,000, होंडा कार एक्सचेंज बोनस 7,000 रुपये और 4,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
इसके अतिरिक्त Honda amaze sub-compact sedan को सभी वेरिएंट में 15,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें होंडा कस्टमर लॉयल्टी बोनस 5,000 रुपये, होंडा कार एक्सचेंज बोनस 6,000 रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट 4,000 रुपये शामिल है।
जापानी कार निर्माता ने जनवरी में अपनी बिक्री में 12,149 गाड़ियों की बिक्री के साथ तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की थी। कंपनी ने एक साल पहले इसी महीने के दौरान कुल 12,552 गाड़ियां बेची थी। उनकी घरेलू बिक्री जनवरी में 10,427 गाड़ियां रही, जबकि जनवरी 2021 में उन्होंने 11,319 गाड़ियां बेची थी।